फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's Mohit will be seen on KBC

केबीसी पर नजर आएंगे नैनीताल के मोहित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nainital's Mohit will be seen on KBC
मोहित जोशी - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के उमागढ़ निवासी मोहित जोशी सोमवार और मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ हाट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।
विज्ञापन

मूल रूप से उमागढ़ निवासी मोहित जोशी यहां एरीज में कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। अमर उजाला से बातचीत में मोहित ने बताया कि वह पिछले दो दशकों से कौन बनेगा करोड़पति में इंट्री के लिए प्रयासरत थे। इस नवरात्र में मां दुर्गा के आशीर्वाद से उन्हें मौका मिल ही गया। वह कहते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचना हमेशा से उनका जुनून रहा। बताया कि पांच माह के अथक प्रयासों, कई राउंड में चली विभिन्न प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं, ग्राउंड ऑडिशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद अंतिम सौ में उनका चयन हुआ है। बकौल मोहित वह क्लस्टर के दस प्रतिभागियों के मध्य हुई फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के बाद हाट सीट पर आसीन होने में सफल रहे। मोहित का कहना है कि यह अद्भुत सफर था। मेरे शरीर में कंपन थी और मस्तिष्क अनियंत्रित सा होने लगा था। मैंने किसी तरह स्वयं को संभाला। उन्होंने बताया कि केबीसी का यह एपीसोड सोनी टीवी पर 18 और 19 अक्तूबर को रात नौ बजे से प्रसारित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केबीसी के अनुभव ने उन्हें एक नई दुनिया दिखाई है। इसके लिए वह अपने आमा बूबू, माता पिता, भाई-बहन को धन्यवाद देते हैं। वह कहते हैं कि केबीसी तक पहुंचने में पत्नी सुनीता जोशी, बेटे प्रथमेश जोशी समेत एरीज के सहयोगी अर्जुन सिंह, एरीज के निदेशक प्रो. दीपांकर बनर्जी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बृजेश कुमार के सहयोग को कभी नहीं भूल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed