फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital remained in the grip of communal tension for 18 hours

18 घंटे सांप्रदायिक तनाव: नैनीताल की सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों के लोग, पुलिस से झड़प; खौफजदा पर्यटक लौटे

Fri, 02 May 2025 07:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 02 May 2025 07:20 AM IST
सार

नैनीताल शहर करीब 18 घंटे सांप्रदायिक तनाव की गिरफ्त में रहा। बुधवार रात साढ़े आठ बजे सड़कों पर उतरे लोग रात होने पर कुछ घंटों के लिए जरूर अपने घरों पर लौट गए, मगर उनके अंदर पनपा आक्रोश सुबह होते ही फिर दिखने लगा। 

विज्ञापन
Nainital remained in the grip of communal tension for 18 hours
नैनीताल में तनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शांत वादियों वाला शहर करीब 18 घंटे सांप्रदायिक तनाव की गिरफ्त में रहा। बुधवार रात साढ़े आठ बजे सड़कों पर उतरे लोग रात होने पर कुछ घंटों के लिए जरूर अपने घरों पर लौट गए, मगर उनके अंदर पनपा आक्रोश सुबह होते ही फिर दिखने लगा। भाजपा कार्यकर्ता, हिंदूवादी संगठनों, व्यापार मंडल और अधिवक्ता सड़क पर उतर आए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर तक शहर में धरना-प्रदर्शन और जुलूस का दौर चलता रहा। जुलूस में शामिल लोग आरोपी को फांसी की सजा दिलाने और उसके घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। आरोपी उस्मान के जेल जाने और प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दोपहर ढाई बजे शांति हुई।

विज्ञापन

शहर के रुकुट कंपाउंड में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म की वारदात बुधवार शाम 7:30 बजे सामने आने के बाद सांप्रदायिक तनाव की शुरुआत हुई। बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के बुजुर्ग और दूसरे समुदाय के होने के कारण लोगों में ज्यादा गुस्सा पनपा। मल्लीताल कोतवाली में हिंदूवादी संगठन, भाजपा कार्यकर्ता और शहर के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। रात 8:30 बजे कोतवाली के पास गाड़ी पड़ाव मार्केट में उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और दूसरे समुदाय के दुकानदारों को पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10:30 बजे शहर में जुलूस निकालकर दुकानों में दोबारा तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। इस बीच नाराज भीड़ कोतवाली के सामने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करती रही। आरोपी को कोतवाली से बाहर निकालने के लिए उग्र भीड़ मांग करती रही। इस कारण कई बार पुलिस से आरोपियों की धक्कामुक्की भी हुई।

इस बीच धार्मिक स्थल के सामने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और ईंट पत्थर भी चले। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस की सख्ती के कारण रात 12:30 बजे के बाद भीड़ कम होने लगी और लोग घरों की लौटने लगे। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

बृहस्पतिवार सुबह फिर फूटा गुस्सा
दुष्कर्म की घटना को लेकर बृहस्पतिवार सुबह हिंदूवादी संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल और अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर दिया और सदस्य सुबह नौ बजे से धरने पर बैठ गए। विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग की। इसके अलावा आरोपी को फांसी देने की मांग की गई। मांगों का ज्ञापन विभिन्न संगठनों ने कमिश्नर दीपक रावत को दिया।

कोतवाली के सामने कई बार पुलिस से नोकझोंक
कोतवाली के सामने बृहस्पतिवार को कई बार प्रदर्शन करने वाले लोगों की कई बार नोकझोंक हुई। एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ प्रमोद साह प्रदर्शन करने वालों को समझाते रहे।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दी कार्रवाई की जानकारी
संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दोपहर में भीड़ में शामिल लोगों को पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की निगरानी में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रशासन हरसंभव मदद कर रहा है। साथ ही बताया कि आरोपी उस्मान को जेल भेज दिया गया है। यह जानने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और दोपहर ढाई बजे लोग अपने घरों की ओर लौट गए।



महिलाएं बोलीं, दरिंदे को दी जाए फांसी
बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद से शहरवासियों में आक्रोश के साथ महिलाएं भी गुस्से में हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन में महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। सभी महिलाओं ने एक सुर में आरोपी को फांसी की सजा की मांग उठाई

महिलाएं बोलीं

नैनीताल शहर में भाईचारे का माहौल है। दुष्कर्म की घटना ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है। शहर का सौहार्द बनाए रखने और शहर के बेहतर भविष्य के लिए सत्यापन जरूरी है। इसे और सख्ती से किया जाएगा। -सरिता आर्या विधायक नैनीताल।

नैनीताल शहर सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यहां शांत फिजा बिगडऩे से पर्यटन सभी प्रभावित होंगे। पर्यटकों के माध्यम से देशभर में गलत संदेश भी जाता है। दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। -डॉ.सरस्वती खेतवाल पालिकाध्यक्ष

घटना सभी को शर्मसार कर देने वाली है। इसने पूरे समाज को कलंकित किया है। दरिंदे को फांसी की सजा मिले और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। -कमला कुंजवाल, प्रदेश अध्यक्ष आशा वर्कर्स यूनियन

घटना ने महिलाओं के दिलों पर चोट की है, वे इससे आहत हैं। एक अधिवक्ता होने के नाते वह और बार के अधिवक्ता सदस्यों के माध्यम से आरोपी को सख्त सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।-मंजू कोटलिया



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed