फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Congress MLA Bhuwan Kapri targets BJP in Assembly

Uttarakhand: नैनीताल के पांच विधायकों पर एक अधिशासी अभियंता भारी, कांग्रेस नेता ने सदन में उठाया मुद्दा

Fri, 01 Mar 2024 01:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2024 01:58 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने विधानसभा में नैनीताल जिले में लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिशासी अभियंता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उनका कहना था कि एक अधिशासी अभियंता को भाजपा के पांच विधायक हटाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress MLA Bhuwan Kapri targets BJP in Assembly
विधायक भुवन कापड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने विधानसभा में नैनीताल जिले में लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिशासी अभियंता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उनका कहना था कि एक अधिशासी अभियंता को भाजपा के पांच विधायक हटाना चाहते हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हाल यह है कि पांच विधायकों पर एक अधिशासी अभियंता भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


कापड़ी ने सदन में कहा कि संबंधित अधिकारी पर भ्रष्टाचार के पहले से ही आरोप हैं। कभी लगता है कि अत्याचार हो रहा है, पर देखता हूं कि नहीं हम तो विपक्ष में हैं, जब सत्ता पक्ष के लोग इतने लाचार हैं तो हमें कोई दिक्कत ही नहीं है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Tharkot Lake: पिथौरागढ़ में एक और टूरिस्ट स्पॉट तैयार, थरकोट झील में बोटिंग शुरू; लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मामले में विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत और दीवान सिंह बिष्ट पत्र लिख चुके हैं। महालेखाकार उसके लिए सिफारिश कर चुके हैं कि विजिलेंस की जांच कराएं, इसने घोटाला किया हुआ है। पर सरकार का भ्रष्टाचार पर मौन समर्थन है या भ्रष्टाचार में शामिल। सीएम पोर्टल पर भी कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed