फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News Ruckus over indecent comment on Kadli Vraksh post during Nanda Devi Festival

Nainital: नंदा देवी महोत्सव में कदली वृक्ष की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी पर बवाल, लोगों ने किया चक्का जाम

Fri, 18 Oct 2024 02:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

नंदा देवी महोत्सव के दौरान कदली वृक्ष भ्रमण की एक पोस्ट पर इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पड़ी की थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की।

विज्ञापन
Nainital News Ruckus over indecent comment on Kadli Vraksh post during Nanda Devi Festival
कोतवाली के आगे चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदा देवी महोत्सव के कदली वृक्ष कार्यक्रम के एक वीडियो में इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। लोगों ने कोतवाली के आगे बीच सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते शहर में लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन


बता दें कि नंदा देवी महोत्सव के दौरान कदली वृक्ष भ्रमण की एक पोस्ट पर इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पड़ी की थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की। लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पंतपार्क में धरना देना शुरू कर दिया था। धरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर हिंदूवादी संगठन व अन्य लोगों ने पंतपार्क से कोतवाली तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया था, लेकिन उसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की कार्रवाई से नाख़ुश होकर शुक्रवार को शहर के लोगों ने कोतवाली के आगे बीच सड़क बैठकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


Dehradun : रेलवे ट्रैक पर रखा था सरिया और चढ़ गई ट्रेन, देहरादून एक्सप्रेस के साथ हादसा बचा
विज्ञापन
विज्ञापन





इस दौरान पुलिस की खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा। एसपी व सीओ समेत पुलिस के कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोग मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। एसपी यातायात व अपराध हरबंश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सड़क में हंगामा करने वालों में नितिन कार्की, मनोज जोशी, कविता गंगोला, भावना रावत, हीरा बिष्ट, भारती साह, विनीता पांडे, विवेक वर्मा, तरुण कंसल, हेमन्त वेदी व अनिल ठाकुर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed