{"_id":"671223525bfba6a1f904fcea","slug":"nainital-news-ruckus-over-indecent-comment-on-kadli-vraksh-post-during-nanda-devi-festival-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: नंदा देवी महोत्सव में कदली वृक्ष की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी पर बवाल, लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: नंदा देवी महोत्सव में कदली वृक्ष की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी पर बवाल, लोगों ने किया चक्का जाम
Fri, 18 Oct 2024 02:33 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:33 PM IST
सार
नंदा देवी महोत्सव के दौरान कदली वृक्ष भ्रमण की एक पोस्ट पर इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पड़ी की थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की।
विज्ञापन
कोतवाली के आगे चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदा देवी महोत्सव के कदली वृक्ष कार्यक्रम के एक वीडियो में इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। लोगों ने कोतवाली के आगे बीच सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते शहर में लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
बता दें कि नंदा देवी महोत्सव के दौरान कदली वृक्ष भ्रमण की एक पोस्ट पर इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पड़ी की थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की। लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पंतपार्क में धरना देना शुरू कर दिया था। धरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर हिंदूवादी संगठन व अन्य लोगों ने पंतपार्क से कोतवाली तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया था, लेकिन उसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की कार्रवाई से नाख़ुश होकर शुक्रवार को शहर के लोगों ने कोतवाली के आगे बीच सड़क बैठकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
Dehradun : रेलवे ट्रैक पर रखा था सरिया और चढ़ गई ट्रेन, देहरादून एक्सप्रेस के साथ हादसा बचा
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस की खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा। एसपी व सीओ समेत पुलिस के कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोग मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। एसपी यातायात व अपराध हरबंश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सड़क में हंगामा करने वालों में नितिन कार्की, मनोज जोशी, कविता गंगोला, भावना रावत, हीरा बिष्ट, भारती साह, विनीता पांडे, विवेक वर्मा, तरुण कंसल, हेमन्त वेदी व अनिल ठाकुर मौजूद थे।