फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: girl injured in the accident also dies in haldwani

Road Accident: माता-पिता के बाद हादसे में घायल युवती की भी मौत, पेड़ से टकरा गई थी कार; जानें पूरी घटना

Mon, 08 Apr 2024 01:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Apr 2024 01:42 PM IST
सार

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर चार अप्रैल को हुई कार दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि दुर्घटना के दिन ही युवती के माता-पिता ने दम तोड़ दिया था। एक हफ्ते के भीतर परिवार में तीसरी मौत से परिजन सदमे में हैं।
 

विज्ञापन
Nainital News: girl injured in the accident also dies in haldwani
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर रोड पर चार अप्रैल को हुई कार दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि दुर्घटना के दिन ही युवती के माता-पिता ने दम तोड़ दिया था। एक हफ्ते के भीतर परिवार में तीसरी मौत से परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन


खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब कबाड़ का कारोबार करते थे। चार अप्रैल को वह पत्नी राशिदा और 24 वर्षीय बेटी निदा के साथ घर से नैनीताल निवासी भाई के घर जा रहे थे। उनकी कार बेलबाबा से पहले अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में जहूर व राशिदा की  मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Election 2024: ...तब उत्सव था मतदान, ढोल नगाड़ों के साथ जाते थे वोटर्स; पढ़ें चुनाव की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


निदा को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बीच रविवार को निदा की मौत हो गई। भोटियापड़ाव चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed