फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital is coloured with the celebration of women's Holi, processions and skits.

Nainital News: महिला होली, जुलूस और स्वांग के रंग में रंगा नैनीताल

Tue, 24 Feb 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 24 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nainital is coloured with the celebration of women's Holi, processions and skits.
नैनीताल में 30वें फागोत्सव का नौ दिवसीय शुभारंभ
विज्ञापन


नैनीताल। नगर में नौ दिवसीय 30वें फागोत्सव का आयोजन सोमवार को होली जुलूस के साथ शुरू हुआ जिसमें अबीर-गुलाल उड़ाया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
धार्मिक संस्था श्री रामसेवक सभा की ओर से तल्लीताल स्थित परमा शिव लाल साह धर्मशाला से शुरू हुए जुलूस में महिला होल्यारों और बाल कलाकारों ने प्रतिभाग किया। होल्यारों ने होली गीतों के साथ भक्त प्रह्लाद और जन जागरूकता के संदेश देते नाटक की झलकियां प्रस्तुत कीं। जुलूस तल्लीताल बाजार, मॉलसड़क, खड़ी बाजार, बड़ा बाजार, मल्लीताल होते हुए सभा भवन पहुंचा। सभा में बने मंच पर होली दलों की ओर से रिमझिम पड़त फुहार होली आय रही.., सखी श्याम सुंदर सूजर आयो आदि होलियों का गायन गया। नौ अतिथि महिला होल्यार दलों ने विभिन्न होलियों का गायन और नृत्य प्रस्तुत किया। इन दलों ने स्वांग के माध्यम से पलायन न करने, मोबाइल का प्रयोग न करने, वनों के संरक्षण और सफाई के लिए जन जागरूकता का संदेश भी दिया। इसमें मां नंदा-सुनंदा होली समिति भवाली पहले, प्रगति महिला होली दल लालडांठ हल्द्वानी दूसरे और नैनी महिला जागृति समिति नैनीताल तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, जयंत उप्रेती, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, अशोक शाह आदि रहे।


बाल कलाकार तैयार कर रहे खड़ी होली
सांस्कृतिक संस्था युगमंच की ओर से शारदा संघ सभागार में सोमवार को बाल होल्यारों को राग काफी में होली की गायकी सिखाई गई। मोहन चंद्र जोशी की ओर से राधा-किशन की जोड़ी सखिन संग खेलत होली..की गायकी सिखाई। नवीन बेगाना ने तबले पर संगत दी। इधर चेत राम साह ठुलघरिया इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से खड़ी होली तैयार की जा रही है। शिक्षक समेत युगमंच के कलाकार उन्हें खड़ी होली की बारीकियां सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed