फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital-Haldwani Marg closed for four hours after the debris near Teen Murthy-

तीन मूर्ति के पास मलवा आने से चार घंटे तक बंद रही नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग-

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nainital-Haldwani Marg closed for four hours after the debris near Teen Murthy-
नैनीताल। रविवार देर रात तीन घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से मलबा आने से नैनीताल-हल्द्वानी हाइवे समेत जिले के कई मार्ग बाधित हो गए। काठगोदाम-हैड़ाखान और अधौड़ा मिडार मोटर मार्गों पर भी जगह-जगह मलबा आ गया जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। मल्लीताल से राजभवन की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा दरकने लगा है। सड़क पर दरार आने से धंसाव शुरू हो गया है। मल्लीताल क्षेत्र की कई दुकानों में पानी घुस गया और वहां रखा सामान खराब हो गया। सीजन की पहली बारिश में ही आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

रविवार रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक मूसलाधार बारिश हुई जिसके चलते नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर तीन मूर्ति के समीप हिल व्यू की पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा जिससे यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क के बंद होने की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी गई लेकिन जेसीबी का चालक न होने के कारण चार घंटे तक मौके पर जेसीबी नहीं पहुंची। चार घंटे के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने दूसरे चालक का इंतजाम कर मौके पर जेसीबी भेजी। तब सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया जा सका। इसी तरह नैनीताल-भवाली रोड पर कैलाखान के समीप मलबा आने से यातायात देर तक बाधित रहा। बाद में जेसीबी से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन

फिर दरकने लगा राजभवन मार्ग
नैनीताल। बारिश के चलते मल्लीताल से राजभवन की ओर जाने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा फिर से दरकने लगा है। सड़क में धंसाव के साथ ही दरार पड़ गई है जिससे सड़क के दरकने का खतरा बढ़ गया है। लोनिवि ने सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में चूना डाल दिया है और पत्थर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानों में घुसा पानी
नैनीताल। तीन घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश के कारण मल्लीताल बाजार की दुकानों में पानी और मलबा घुस गया।
जूता कारोबारी शनि सिद्दीकी ने बताया कि पानी की निकासी के समुचित इंतजाम न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। दुकान में पानी घुसने से उन्हें लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। वहीं कपड़ा व्यवसायी पीपी सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में भी मलबा घुसा लेकिन नुकसान नहीं हुआ। इसी तरह भोटिया मार्केट की अधिकांश दुकानों में भी पानी घुसने से दुकान में रखा सामान खराब हो गया। सोमवार की सुबह दुकान में पहुंचे कारोबारियों ने किसी तरह दुकान में घुसे पानी को बाहर निकालकर सामान को व्यवस्थित किया। भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बारिश के कारण चीना बाबा मंदिर के पास स्थित मिलन रेस्टोरेंट समेत नैनीताल क्लब के सामने, मोहन-को चौराहे के पास व मल्लीताल स्थित सब्जी मंडी में कई दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।
भाजपा नेता बिष्ट का कहना है कि नालों और नालियों की सफाई न होने के कारण उनमें कूड़ा भरा हुआ था जिस कारण बारिश का पानी नालियों से बाहर निकलकर सड़कों में बहते हुए दुकानों तक जा समाया। बताया कि बरसात से पहले ही वह इस संबंध में लोनिवि और नगर पालिका को पत्र देकर नालियों और नालों की सफाई की मांग कर चुके थे लेकिन विभागीय अधिकारियों नेे कोई कार्रवाई नहीं की।
पिछले साल 22 जुलाई को भी बारिश के बाद इस सड़क का एक बड़ा हिस्सा तिब्बती मार्केट के पीछे की ओर जा समाया था। इससे कई दुकानों को भी नुकसान हुआ था।
-इनसेट-
जिला प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश
नैनीताल। हुई बारिश के बाद सड़कों पर आए मलबे को हटाने में हुई देरी के मामले में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के एसई और लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई का जवाब तलब किया है। उन्हें तत्काल इस मामले में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि रविवार की सुबह नैनीताल-हल्द्वानी और नैनीताल-भवाली मार्ग मलबा आने से बंद हो गई थी। दोनों स्थानों पर समय पर जेसीबी नहीं पहुंची जिसके चलते घंटों तक यातायात बाधित रहा और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सड़क खोलने में हुई देरी को लेकर उन्हें भी लोगों की शिकायतें मिली। जिस पर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के एसई और लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि बरसात को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संवेदनशील सड़कों में जेसीबी तैनात कराई जा रही है। राहत और बचाव की भी सभी तैयारियां करा ली गई हैं। माई सिटी रिपोर्टर

-इनसेट
बारिश से बढ़ा झील का जल स्तर
नैनीताल। रविवार की देर रात से लेकर तड़के तक हुई झमाझम बारिश झील के लिए वरदान साबित हुई है। मूसलाधार बारिश के चलते झील का जल स्तर लगभग एक फुट बढ़ गया है। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि रविवार की सुबह नैनीझील का जल स्तर दो फुट डेढ़ इंच था जो सोमवार की सुबह बढ़कर तीन फुट एक इंच हो गया है। माई सिटी रिपोर्टर
-इनसेट
रविवार की देर रात कहां कितनी हुई बारिश
तहसील दैनिक वर्षा
नैनीताल- 135.00
हल्द्वानी- 3.0
कोश्या कुटौली- 00
धारी- 15.0
बेतालघाट- 00
रामनगर- 00
कालाढूंगी-2.0
मुक्तेश्वर- 14.4
----

नैनीताल-भवाली मार्ग पर मलबा हटाती जेसीबी।  संवाद

नैनीताल-भवाली मार्ग पर मलबा हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed