फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital faces drinking water crisis due to reduced winter rainfall

Nainital News: शीतकालीन वर्षा कम होने से नैनीताल में पेयजल संकट की आहट

Fri, 13 Mar 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nainital faces drinking water crisis due to reduced winter rainfall
नैनीताल। इस वर्ष शीतकालीन वर्षा नाममात्र होने के कारण नैनीताल में पेयजल संकट की चिंता सताने लगी है। बारिश कम होने से जल स्रोतों व झीलों का जलस्तर प्रभावित हो रहा है जिससे आने वाले दिनों में पेयजल आपूर्ति पर दबाव और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पेयजल से संबंधित सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा है कि जलापूर्ति लाइनों में हो रहे लीकेज को तत्काल ठीक किया जाए और पानी की बर्बादी किसी भी हालत में न होने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां पाइप लाइनों में खराबी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम में अक्सर पानी की मांग बढ़ जाती है ऐसे में अभी से जल प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था करना जरूरी है।
विज्ञापन

जलस्रोतों की नियमित निगरानी करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जलस्रोतों की नियमित निगरानी करने, टैंकों की सफाई सुनिश्चित करने और वितरण प्रणाली को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पेयजल की समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed