फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital diarrhea admitted five patients

नैनीताल में डायरिया के पांच मरीज भर्ती

Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nainital diarrhea admitted five patients
डायरिया - फोटो : अमर उजाला
मौसम में बदलाव और गर्मी से नगर में डायरिया के मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। शनिवार को उल्टी दस्त की शिकायत पर पांच मरीजों को बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन में अब तक करीब दर्जनभर मरीज भर्ती हो चुके हैं। भर्ती होने वालों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मरीजों में एमईएस कालोनी तल्लीताल निवासी वैशाली (17) पुत्री भुवन चंद्र जोशी, सीतापुर निवासी सरीना (2) पुत्री सिराज अहमद, भवाली निवासी आलिया (2) पुत्री मो. इसरार खान, रेहड़ भवाली निवासी लक्ष्य (2) पुत्र केके भगत और भीमताल निवासी अर्श (9) पुत्र शहनवाज अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके इसके सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. एमएस रावत ने बताया कि डायरिया से बचाव के लिए लोगों को साफ पानी का  प्रयोग करना चाहिए। पानी उबालकर पीना चाहिए। बासी भोजन से बचना चाहिए। बाजार में बिक रहे कटे फलों और सब्जी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा धूप में नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के ईई जगदीप चौधरी ने दावा किया कि नगर के सभी पेयजल उपभोक्ताओं को विभाग स्वच्छ जल मुहैया करा रहा है। जिन क्षेत्रों से डायरिया पीड़ित पहुंच रहे हैं, वहां पानी की जांच कराई जा रही है। मैट्रोपोल क्षेत्र में पेयजल नमूने लिए गए थे, जो जांच में सही पाए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed