फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital buzzes with tourists, tourism business started

सैलानियों से नैनीताल गुलजार, चल पड़ा पर्यटन कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nainital buzzes with tourists, tourism business started
नैनीताल स्थित पंत पार्क में सैलानियों की भीड़। संवाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सप्ताहांत के मौके पर शनिवार को नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार सैलानियों की भीड़ देख कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। रविवार को भी हजारों सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। सैलानियों की एकाएक भीड़ बढ़ने से दिनभर में कई बार जाम लगा। शहर में वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिना होटल व पार्किंग बुकिंग के बाहरी वाहनों को रूसी बाईपास में रोका गया। नगर में लगे जाम की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

सप्ताहांत के मौके पर नगर में शनिवार को हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे। पूरे दिन नगर की मॉल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार व चाट बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। नैनीझील में हजारों पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। शाम तक नगर में हजारों सैलानियों के पहुंचने का अंदाजा लगाया जा रहा है। पार्किंग स्थल फ़ुल होने के बाद कई सैलानियों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। यातायात प्रभावित होने से सुबह से ही रूसी बाईपास में बाहरी वाहनों को रोक दिया गया। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शाम तक लगभग पांच सौ वाहनों को रोका गया। शाम तक रूसी बाईपास की अस्थायी पार्किंग में तीन सौ से ज्यादा वाहन पार्क हो चुके थे।
विज्ञापन

बारापत्थर में घुड़ सवारी करने पहुंचे छह सौ सैलानी
सैलानियों की आमद बढ़ने से बारा पत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी के लिए सैलानियों का तांता लगा रहा। घोड़ा संचालक समिति की अध्यक्ष मो. उमर ने बता कि शनिवार को घुड़सवारी के लिए पांच सौ से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। 94 घोड़े होने के कारण कई पर्यटकों को देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर में पहुंचे पंद्रह सौ से ज्यादा सैलानी
उच्च प्राणी उद्यान में शनिवार को पंद्रह सौ से ज्यादा सैलानी पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि शनिवार को जू में 1796 सैलानी पहुंचे हैं। हिमालयन बॉटनीकल गार्डन में 434 व वाटर फॉल में 1302 सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed