{"_id":"f3a970b585563070715865d90298a279","slug":"nainital-beat-winner-made-us-cities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल को हराकर यूएस नगर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल को हराकर यूएस नगर बना विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल को हराकर ऊधमसिंह नगर ने अनुसूचित जाति की राज्य स्तरीय ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम को उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री नवीन वर्मा ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को 49-13 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
जीवन सिंह, राजेश सिंह, परमवीर सिंह, दलवीर सिंह, इमरान सिद्दीकी और ओम प्रकाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर सहायक निदेशक अख्तर अली, उप क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी विजयारानी पंत, संजीव पंत, जानकी कनवाल, नवीन पंत, पूनम मेहता, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन