फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Bank employees protest against merger

Nainital News: विलय के विरोध में नैनीताल बैंक कर्मियों का धरना प्रदर्शन

Sat, 23 Dec 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nainital Bank employees protest against merger
नैनीताल बैंक में धरना प्रदर्शन करते नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य
नैनीताल। नैनीताल बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैंक के विलय के विरोध में बैंक मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। आंदोलित कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि दस दिन के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। धरना-प्रदर्शन में बैंक की अलग-अलग शाखाओं के कर्मचारियों के अलावा खाताधारक भी शामिल हुए।
विज्ञापन


नैनीताल बैंक के स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण साह के नेतृत्व में विभिन्न ब्रांचों से पहुंचे कर्मचारी यहां मल्लीताल स्थित बैंक मुख्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने बैंक मुख्यालय में प्रबंधन व बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलित कर्मियों ने कहा कि नैनीताल बैंक न सिर्फ वित्तीय संस्था नहीं है बल्कि उत्तराखंड की धरोहर भी है। यदि बैंक प्रबंधन की ओर से विलय की कार्रवाई की भी जाती है तो कर्मचारियों को बनाए रखते हुए उनके सुझाव प्रमुखता से रखे जाएं। उन्होंने कहा कि विलय के विरोध में किए गए आंदोलन को एक बार फिर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति देने समेत कार्मिकों की अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारी एवं अधिकारियों ने नैनीताल बैंक के एमडी निखिल मोहन को ज्ञापन सौंपा। एमडी ने कार्मिकों को आश्वस्त किया कि संबंधित बिंदुओं को वह बैंक के निदेशक मंडल के सम्मुख रखेंगे। यहां सुधीर सिंह, नीरज कुमार, बंशीधर जोशी, विनोद कुमार, मनीष, भरत निर्मले, रजत शाह, आरसी शर्मा, कुलदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed