फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Ayushman made the card, but it did not work

नैनीताल आयुष्मान कार्ड बनाया, मगर किसी काम न आया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nainital Ayushman made the card, but it did not work
प्रकाश चंद्र भट्ट का आयुष्मान कार्ड - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहले औपचारिकताएं पूरी की और उसके बाद घंटों तक लाइन में लगे रहे। आयुष्मान कार्ड तो बन गया लेकिन जब इसके उपयोग का समय आया तो अस्पताल प्रशासन ने यह कहते हुए योजना का लाभ देने से इंकार कर दिया कि उनके अस्पताल में योजना के तहत वह पैकेज नहीं है, जिसके तहत मरीज का इलाज होना है।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्डधारक आमजन नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग की एक आशा वर्कर है, जिन्हें विभागीय योजना का लाभ नहीं मिला। फगुनियाखेत निवासी आशा वर्कर हीरा देवी भट्ट का छोटा बेटा 25 वर्षीय प्रकाश चंद्र भट्ट 18 मई को कालाढूंगी मार्ग पर बाइक हादसे में घायल हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद 20 मई को परिजन घायल प्रकाश को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले गए। परिजनों ने अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से प्रकाश का इलाज कराना चाहा लेकिन अस्पताल के डाक्टरों ने इस योजना के तहत इलाज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कहा कि उनके यहां आयुष्मान योजना के तहत हड्डी के इलाज की सुविधा नहीं है। प्रकाश का कहना है कि इसके बाद उन्होंने इलाज तो बीडी पांडे अस्पताल में ही कराया लेकिन दवाइयों से लेकर अलग अलग जांच तक का खर्च अपनी जेब से किया। कई दिनों तक चले इलाज में उनके पांच हजार रुपये से अधिक खर्च हो गए। इस संबंध में सीएमओ डॉ. भारती राणा से संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed