{"_id":"58373cff4f1c1b8e4d13b599","slug":"nainital-and-will-play-in-the-ipl-player-rahul-yogesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में खेलेंगे आईपीएल खिलाड़ी राहुल और योगेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में खेलेंगे आईपीएल खिलाड़ी राहुल और योगेश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में खेलेंगे आईपीएल खिलाड़ी राहुल और योगेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में क्रिकेट एकेडमी खुलेगी तो अच्छे खिलाड़ी उभर कर आएंगे। यह कहना है आईपीएल खिलाड़ी राहुल यादव का। यादव नैनीताल में चल रहे ऑल इंडिया क्रिकेट मैच में बृहस्पतिवार को पायल क्लब की टीम से खेलने के लिए बुधवार देर रात पहुंचे हैं। उनके साथ आईपीएल खिलाड़ी योगेश नागर भी बृहस्पतिवार को अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। राहुल यादव ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि वह नैनीताल में अपने क्रिकेटर मित्र जोगिंदर सिंह के कहने पर ऑल इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
राहुल यादव (26) ने बताया कि वह दिल्ली से रणजी 7 और आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स से खेलते हैं। दिल्ली टीम के कप्तान भी रहे हैं। राहुल विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। उन्होंने बताया कि आईपीएल खिलाड़ियों के चमकने के लिए बड़ा प्लेटफार्म है। रणजी से ज्यादा खिलाड़ियों का आईपीएल से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चयन होता है। राहुल का कहना है कि वह प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं और मस्ती के साथ खेलने आए हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल में क्रिकेट एकेडमी खुलेगी तो यहां से भी कई खिलाड़ी आएंगे और यहां का स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन
आईपीएल खिलाड़ी योगेश नागर (26) दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली रणजी 7 व आईपीएल 6 खेल चुके हैं। दस वर्ष की आयु से वह क्रिकेट खेल रहे हैं। बताया कि बचपन से पढ़ाई में मन नहीं लगा, लेकिन क्रिकेट खेलने में रुचि रही। इसी के चलते वह आईपीएल खेल पाए। योगेश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। योगेश की तमन्ना है कि वह भारत की टीम से वर्ल्ड कप खेलें। उन्होंने कहा कि नैनीताल के ग्राउंड में बजरी है, फिर भी बल्लेबाजी कर मैच को जिताने में भरपूर सहयोग करूंगा।
विज्ञापन