फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital and Udham Singh Nagar gram panchayats will be digitized

नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायतें होंगी डिजीटल

Tue, 28 Jul 2015 01:44 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 28 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया योजना के तहत नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायतों को आनलाइन करने की योजना है।

विज्ञापन


 दोनों जिलों की 769 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ने की तैयारी है। बीएसएनएल ने रामनगर, रामगढ़ और हल्द्वानी में काम भी शुरू कर दिया है।

इंटरनेट से जुड़ने के बाद केंद्र अपनी योजनाओं की मानीटरिंग दिल्ली में बैठकर ही कर सकेगी और पंचायतों से इनपुट डाटा मिलने के बाद ही धनराशि स्वीकृत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में 250 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन


भूमि का रिकार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, आनलाइन सर्टिफिकेट बनने से लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए लोगों को ग्राम पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने डिजीटल इंडिया प्रोग्राम की शुरूआत की है। इसके तहत ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी नेट पर अपडेट रहेगी साथ ही केंद्र अपनी योजनाओं की समीक्षा दिल्ली में बैठकर ही कर सकेगा।

योजना को संचालित करने के लिए कंप्यूटर और सीपीयू राज्य सरकार को मुहैया कराना होगा। बीएसएनएल ने बिजली के कनेक्शनों के लिए पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता एचके गुरुरानी को पत्र लिखकर इस्टीमेट देने को कहा है।


 गुरुरानी ने बताया कि काशीपुर और हल्द्वानी में होने वाले 246 बिजली कनेक्शनों पर लगभग 12 लाख आठ हजार रुपये खर्च होंगे।

बीएसएनएल के महाप्रबंधक ने बताया कि हल्द्वानी की 45, रामनगर की 20 और रामगढ़ की दो ग्राम पंचायतों में पाइप और केबिल भिजवा दी गई है। उक्त स्थानों पर काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed