फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital and Tamil Nadu moved ahead with one point

नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे

Tue, 25 Oct 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Tue, 25 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Nainital and Tamil Nadu moved ahead with one point
नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1910 में स्थापित याट क्लब नैनीताल के तत्वावधान में सोमवार से यहां तीन दिवसीय तृतीय गवर्नर्स गोल्ड कप सेलिंग रिगाटा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार रणजीत रावत और संसदीय सचिव सरिता आर्या ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन नैनीताल याट क्लब और तमिलनाडू सेलिंग एसोसिएशन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 1-1 अंक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निकट भविष्य में टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कराई जाएगी। नैनीताल याट क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए धनै ने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्हें जो भी सुझाव मिलेंगे, उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सुझाव दिया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रोें में स्थित झीलों में भी गर्मियों में सैलिंग प्रतियोगिता कराएं, इसमें सरकार पूरा सहयोग करेगी।

एनटीवाईसी के वाइस एडमिरल एआर टंडन ने बताया कि पहले दिन की प्रतियोगिताओं में नैनीताल याट क्लब ने सिकंदराबाद सेलिंग क्लब को, तमिलनाडू सेलिंग एसोसिएशन ने एएमएस मुंबई को और नैनीताल याट क्लब ने तमिलनाडू सेलिंग एसोसिएशन को हराया।

इस दौरान क्लब के कोमोडोर वीर श्रीवास्तव, डीके शर्मा, मो. नदीम, विजय साह, एडमिरल एचआर टंडन, मेजर ऐके सिंह, एडीजे लॉ एंड आर्डर राम सिंह मीणा, महाधिवक्ता बीबीएस नेगी, डीआईजी अजय रौतेला, एडीएम आरडी पालीवाल, बोट हाउस क्लब अध्यक्ष डीके शर्मा, प्रवीण शर्मा, नदीम खान, एएस गिल, योेगेश साह, गौरव सनवाल, मारुति साह, ईशा साह, सरवर खान आदि थे। संचालन रूडी सिंह ने किया। इस मौके पर सैलिंग रिगाटा पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

प्रतिभागियों में सेलिंग रिगाटा का गजब का उत्साह
तीन दिवसीय गवर्नर्स कप सेलिंग रिगाटा में प्रतिभाग करने आए सेलर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिभागियों का कहना है कि सेलिंग रिगाटा को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को हर संभव मदद करनी चाहिए।

यहां हुई बातचीत में चेन्नई की सेलर नेत्रा कुमानान ने कहा कि नैनी झील में सेलिंग का एक अलग ही मजा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह हर रोज दो से चार घंटे अभ्यास करती थीं।

उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में भाग लेकर देश के लिए पदक जीतना है। तमिलनाडु सेलिंग एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के सेलर नवीन (15) ने कहा कि बीते वर्ष भी उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

कक्षा 10 में पढ़ने वाले नवीन ने कहा कि अन्य झीलों में सेलिंग करते वक्त हवा का डर नहीं रहता है, लेकिन नैनी झील में हवा चलने से सेलिंग करने में काफी कठिनाई होती है, लेकिन वह इस चुनौती को सहर्ष स्वीकारते हैं।


नैनीताल याट क्लब के वरिष्ठ सेलर मुकुंद प्रसाद ने कहा कि वह 11 वर्ष की आयु से ही नैनी झील में सेलिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लब सेलिंग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

सेलिंग रिगाटा के मुख्य निर्याणाक 79 वर्षीय अजय बलराम ने कहा कि पूर्ण प्रशिक्षण हासिल कर चुके सेलर के लिए यह खेल काफी रोमांचक बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed