फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital and surrounding areas are buzzing with tourists

नैनीताल व आसपास के क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nainital and surrounding areas are buzzing with tourists
नैनीताल के मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड में चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सप्ताहांत के मौके पर नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के पर्यटक स्थल सैलानियों के गुलजार रहे। पिकनिक स्पॉटों में सुबह से लेकर शाम तक खासी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

जैसे जैसे तराई भाबर में गर्मी बढ़ रही है, हिल स्टेशनों की ओर आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार सुबह से ही नैनीताल मेेें सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने माल रोड, तिब्बती भोटिया बाजार, पंत पार्क, स्नोव्यू, हनुमानगढ़ी, बारपत्थर, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन में मौज मस्ती की। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार किया जबकि घुड़सवारी के शौकीन बारापत्थर पहुंचे। सैलानियों के वाहनों के कारण शहर लोअर माल रोड, मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टेंड व मस्जिद तिराहे के पास रूक रूक जाम की स्थिति बनती रही। मौके पर तैनात यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जिसके चलते लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed