Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Accident car collides with a parked vehicle on roadside five people injured

Nainital: बजून क्षेत्र में हादसा, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई कार, पांच लोग घायल, युवती हायर सेंटर रेफर

Sun, 28 Dec 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Dec 2025 08:03 PM IST
सार

पंचकुला निवासी एक युवक अपनी मंगेतर के साथ कैंचीधाम जा रहा था। रास्ते में कार साइड में रोकी थी। इस दौरान दूसरी कार उनकी कार से टकरा गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Nainital Accident car collides with a parked vehicle on roadside five people injured
नैनीताल में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर बजून क्षेत्र में हादसा हो गया। एक कार सड़क किनारे पार्क दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचकुला निवासी राकेश अल्मोड़ा भिकियासैढ़ में एक बैंक में तैनात है। रविवार को वह अपनी कार एचआर49जे-0469 से मंगेतर पुष्पलता के साथ कैंची धाम जा रहे था। बजून क्षेत्र में पहुंचने पर पुष्पलता को उल्टी आने लगी तो उन्होंने कार सड़क किनारे पार्क कर ली। पुष्पलता उल्टी करने बाहर उतरी ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या यूपी 14एलबी-7944 उनकी कार से भिड़ गई। टक्कर मारने के बाद कार पलटकर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंचा। हादसे में पुष्पलता और दूसरी कार में सवार चालक गाजियाबाद नोएडा निवासी सुरजीत सिंह, विनय राठी, मोहित शर्मा व मोहित मलिक भी घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुल गए और कार में सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन पुष्पलता घायल होने के बाद बेसुध हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय व राहगीरों ने घायलों को कार व सड़क से हटाया। जिसके बाद घायल महिला को निजी वाहन से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही अन्य घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के उपचार के बाद कोतवाल हेम पंत ने हादसे की जानकारी ली। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि युवति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mussoorie: परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे इंदौर के पर्यटक, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया है। मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवा दिया गया है। पूछताछ पर कार की गति तेज होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed