{"_id":"69500fb348cd7871b50ac2dc","slug":"mussoorie-tourist-from-indore-has-come-to-mussoorie-with-their-family-but-one-of-them-suddenly-fell-ill-and-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे इंदौर के पर्यटक, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे इंदौर के पर्यटक, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
Sat, 27 Dec 2025 10:27 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:27 PM IST
सार
देवेंद्र शुक्रवार को परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे और अटल उद्यान क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। परिवार मालरोड पर घूमने गया था और देवेंद्र होटल में ही रुके थे। इसी दौरान देवेंद्र की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर से मसूरी घूमने आए एक पर्यटक की होटल में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उप जिला चिकित्सालय लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल मसूरी से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। पुलिस हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला कि देवेंद्र बावेल (56) पुत्र बवरलाल बावेल निवासी लीट्स एन्क्लेव, पुलिस लाइन के पीछे, इंदौर मध्य प्रदेश की मौत हुई है।
विज्ञापन
Chamoli Accident: गैरसैंण मार्ग पर हादसा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची हरियाणा के यात्रियों की कार, वीडियो
विज्ञापन
देवेंद्र शुक्रवार को परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे और अटल उद्यान क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। परिवार मालरोड पर घूमने गया था और देवेंद्र होटल में ही रुके थे। इसी दौरान देवेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने परिजनों को फोन कर बताया कि उन्हें घबराहट हो रही है। परिजन होटल पहुंचे और देवेंद्र को सिविल हॉस्पिटल ले गए। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।