फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainijil were shot in the Bengali film shot comets

नैनीझील में फिल्माए गए बंगाली फिल्म धूमकेतु के शॉट

Wed, 11 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 11 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nainijil were shot in the Bengali film shot comets

 सरोवर नगरी में मंगलवार को बंगाली फिल्म धूमकेतु (शूटिंग स्टार) के दृश्य फिल्माए गए। शाम के समय नैनीझील में शूटिंग हुई। जिसमें पाल नौकाएं थीं तो कई रोइंग बोट भी थी।

विज्ञापन


इन दिनों बंगाली सीजन होने की वजह से वहां के लोगों में अपने प्रिय नायक व नायिका को देखने की होड़ थी। वह हीरो व हीरोइन के आटोग्राफ लेने व उनके साथ फोटोग्राफ खिंचवाने के लिए शूटिंग स्थल पर डटे थे। कई को यह सुअवसर मिला भी।

विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक कौशिक गांगुली ने बताया दाग क्रिएटिव मीडिया के बैनर तले फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म आतंकवादी के परिजनों पर घूमती है।

 यह दर्शाती है कि आतंकवादी तो आतंकवाद करता है और बेमौत मारा भी जाता है, लेकिन उसका परिवार आजीवन आतंकवादी से संबंधित होने का दंश झेलता है। उसके बच्चे सामाजिक, धार्मिक आदि मामलों में सामान्य परिवारों से अलग माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कोलकाता, नैनीताल व दार्जिलिंग में होनी है। कोलकाता में शूटिंग हो चुकी है, जबकि नैनीताल में 20 दिन शूटिंग होगी। इसके बाद टीम दार्जिलिंग जाएगी।

फिल्म के नायक देव व नायिका शोभाश्री शीर्ष बंगाली कलाकार हैं। नायक वहां घाटाल क्षेत्र से सांसद भी हैं। दोनों की फिल्म चांद ए बहार, पगलू, खोखा बाबू काफी हिट रही।


फिल्म टीम के लिए नैनीताल में व्यस्थाओं का जिम्मा सगीर खान संभाले हुए हैं। रविवार को बोट हाउस क्लब व उससे लगी नैनीझील में शूटिंग हुई। इसके बाद किल्बरी, सेंट जोसेफ, आल सेंट्स आदि क्षेत्रों में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed