फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nagar Panchayat Election Kelakheda: Conflict between two parties over fake vote

नगर पंचायत चुनाव केलाखेड़ा: फर्जी वोट को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Election Kelakheda: Conflict between two parties over fake vote
केलाखेड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जबकि मतदाता सुबह सात बजे से ही मतदेय स्थलों के बाहर मतदान के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक 19.5 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान पुलिस मतदान स्थल के पास खड़े लोगों को फटकार कर हटाती रही। दोपहर 12 बजे तक 39.46 फीसदी मतदान हुआ। शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसओ भुवन चंद्र जोशी ने पुलिस टीम के साथ नगर में पैदल गश्त की। तेज धूप के चलते दोपहर को राजकीय इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथों पर मतदान धीमा रहा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान दो पक्षों में फर्जी वोट को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मतदान स्थल पर अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार यूसुफ अली और एसओ भुवन चंद्र जोशी ने मतदान स्थल के पास कुर्सी डालकर बैठे लोगों को फटकार लगाई। संवाद
वोटरों में दिखा उत्साह
केलाखेड़ा। केलाखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 3604 महिला और 3921 पुरुष मतदाता हैं। केलाखेड़ा में 2761 पुरुष और 2660 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। कुल 7525 में से 5441 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। मतदान के लिए कुल नौ पोलिंग बूथ बनाए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान में 45 पोलिंग कर्मी तैनात रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट मो. यूसुफ ने बताया कि मतगणना 21 मई को बाजपुर तहसील परिसर में होगी।

केलाखेड़ा कहां कितना प्रतिशत मतदान
बूथ एक 74.93
बूथ दो 72.63
बूथ तीन 71.57
बूथ चार 69.67
बूथ पांच 69.67
बूथ छह 70.44
बूथ सात 76.29
बूथ आठ 71.33
बूथ नौ 71.11
तैनात रही फोर्स
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केलाखेड़ा थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी के अलावा चार सब इंस्पेक्टर, चार महिला व 16 पुरुष कांस्टेबल और डेढ़ सेक्शन महिला, पुरुष पीएससी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed