{"_id":"65623de62f4cd374850b81cc","slug":"nagar-keertan-in-kichcha-kitchha-news-c-237-1-shld1013-737-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किच्छा में जो बोले सो निहाल... की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किच्छा में जो बोले सो निहाल... की गूंज
Sun, 26 Nov 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगर कीर्तन में पंज प्यारों को सरोपा देते विधायक तिलकराज बेहड़
किच्छा। गुरुनानक देव महाराज के गुरु पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पुरानी मंडी की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। पूरा नगर जो बोले सो निहाल और सत श्री अकाल के नारों से गूंजता रहा। शनिवार दोपहर पुरानी मंडी स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। सबसे आगे पंच प्यारे और नगर के गणमान्य लोग चल रहे थे।
महिला सत्संग मंडल की महिलाएं गुरु महाराज की पालकी के आगे झाड़ू से सफाई और पुष्प वर्षा कर रही थीं। रणजीत अखाड़ा रुद्रपुर के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतबों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। पूरे नगर को भव्य रूप से सजाया गया था और जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। डीडी चौक, कांग्रेस कार्यालय, अनुपम सिनेप्लेक्स, बलवंत काॅलोनी गेट, जीजीआईसी गेट, बंटी खुराना कार्यालय, बाठला अस्पताल, चोपड़ा मार्केट, आवास विकास गेट समेत कई स्थानों पर व्यापारियों ने प्रसाद बांटा।
आवास विकास गेट के निकट विधायक तिलकराज बेहड़ ने कीर्तन के आगे चल रहे पंच प्यारों को सरोपा भेंट कर स्वागत किया। वहां पर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, अरुण कुमार शुक्ला, व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा, गुलशन सिंधी, जितेंद्र सिंह संधू, भजन सिंह कक्कड़, बबलू चौधरी, सतपाल गाबा आदि थे।
विज्ञापन
आकर्षण बने सजे हुए ट्रैक्टर
किच्छा। नगर कीर्तन में रणजीत अखाड़ा और क्षेत्र से आए किसानों के ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र बने रहे। नानकमता के गुरुनानक इंटर काॅलेज के बैंड ने भी सभी को आकर्षित किया। महिला सत्संग मंडल की टीम की महिलाएं गुरु ग्रंथ साहब की पालकी से आगे झाड़ू और पुष्प वर्षा करते हुए चल रही थीं।
आज रुद्रपुर में निकलेगा नगर कीर्तन
रुद्रपुर। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज भव्य रूप से श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल से नगर कीर्तन निकलेगा। गुरुद्वारा गोल मार्केट में हुई प्रेस वार्ता में प्रधान जसपाल सिंह, सचिव मंजीत सिंह, उप सचिव परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, प्रीतम सिंह चावला आदि ने बताया कि सोमवार को गुरुद्वारे में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक कीर्तन भी होगा।
श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि अखंड पाठ के भोग के बाद रात्रि कीर्तन दरबार होगा। बाबा अमरजीत सिंह गालिब खुर्द वाले, ढाड़ी जत्था संतोख सिंह सिरसा वाले, कविशरी जत्था दलजीत सिंह खालसा, रागी जत्था भाई बचित्र सिंह, भाई राजेंद्र सिंह सहित अन्य धर्म प्रचारक गुरुनानक देव जी का जीवन वृत सुनाएंगे। यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी गुरुद्वारे के सेवादार निभाएंगे।