फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal worker beaten up for demanding lake bridge fee, road blockade imposed

Nainital News: लेकब्रिज शुल्क मांगने पर पालिकाकर्मी को पीटा, लगाया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal worker beaten up for demanding lake bridge fee, road blockade imposed
नैनीताल स्थित लेकब्रिज चुंगी में चुंगी कर्मी से मारपीट के बाद पुलिस के अधिकारियों को घटना की जा
नैनीताल। लेकब्रिज शुल्क न देने पर शुक्रवार को तल्लीताल चुंगी में हंगामा हो गया। आरोप है कि वाहन में सवार कुछ लोगों ने चुंगी पर तैनात पालिकाकर्मी के साथ मारपीट की। आक्रोशित कर्मियों ने चुंगी पर बैरियर लगाकर जाम लगाया। पुलिस के आने पर इसे खोला गया। सूचना पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद, विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। हंगामे के बीच पुलिस आरोपी को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे कुछ वाहन लेकब्रिज चुंगी से गुजरे। वाहन में सवार युवकों के शुल्क देने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने यहां तैनात पालिकाकर्मी रवि बहुगुणा से मारपीट की और वाहन लेकर चले गए। इधर, आक्रोशित कर्मियों ने बैरियर लगाकर जाम लगा दिया व अधिकारियों को सूचना दी। करीब 20 मिनट जाम के बाद पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और इसे खुलवाया। पुलिस ने घायल कर्मचारी का मेडिकल कराया। इस बीच पालिकाध्यक्ष, ईओ द्वितीय विनोद जीना भी मौके पर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। चर्चा है कि युवक जिला पंचायत में नामांकन कराने आए किसी प्रत्याशी के समर्थन आए थे। सीसीटीवी से वाहन की पहचान होने के बाद पालिकाकर्मियों ने उसकी कार के आगे कूड़ा वाहन लगा दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने थोड़ी देर बाद कूड़ा वाहन हटवा दिया।
विज्ञापन



दोनों पक्षों में से किसी भी ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है, इसलिए अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। संज्ञान में आया है कि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.जगदीश चंद्रा एसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article