फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation will prepare software for collecting user charges

Nainital News: यूजर चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम तैयार करेगा साॅफ्टवेयर

Wed, 18 Feb 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 18 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will prepare software for collecting user charges
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। शहर के लोगों से यूजर चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम जल्द ही एक साॅफ्टवेयर तैयार करेगा। इसके बाद बैंणी सेना यूपीआई के माध्यम से यूजर चार्ज ले सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उपभोक्ताओं की ओर से जमा की जाने वाली धनराशि सीधे नगर निगम के खाते में जमा हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने मंगलवार को बैंणी सेना के साथ हुई बैठक में इसे अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि बैंणी सेना यूजर चार्ज के रूप में प्रति माह 32 से 34 लाख रुपये तक कैश जमा कर रही है। वर्तमान में यह धनराशि नकद वसूली जाती है। इसके एवज में उपभोक्ता को रसीद दी जाती है। साॅफ्टवेयर विकसित होने के बाद उपभोक्ता गूगल पे और स्कैनर से भुगतान कर सकेंगे। नकद जमा करने का ऑप्शन भी खुला रहेगा। साॅफ्टवेयर बनने के बाद यूजर चार्ज का लेजर भी हाथों हाथ तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन


-
डिफाॅल्टरों के फोन में जाएगा मैसेज
नगर निगम की ओर से साॅफ्टवेयर विकसित करने के बाद विभिन्न करों की बकाया धनराशि जमा न करने वाले डिफाॅल्टरों को उनके मोबाइल पर बकाया जमा कराने संबंधी मैसेज भी मिलने लगेंगे। नगर आयुक्त वर्मा ने बताया कि बकायेदार इसी साॅफ्टवेयर की मदद से घर बैठे बकाया धनराशि भी जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बकाया जमा कराने को निकायों को भेजा अंतिम नोटिस
नगर निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फैंकने वाले सभी निकायों को बकाया धनराशि जमा कराने संबंधी अंतिम नोटिस भेज दिया है। नगर पालिका नैनीताल, भीमताल, भवाली, नगर पंचायत लालकुआं, सुशीला तिवारी अस्पताल और जिला पंचायत की ओर से अपने यहां का कूड़़ा हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड में भेजा जाता है। इसके एवज में इन निकायों को नगर निगम को दो साल के साढ़े चार करोड़ रुपये देने शेष है। इस धनराशि को वसूलने के लिए नगर निगम पूर्व में कई नोटिस भेज चुका है। नगर आयुक्त वर्मा ने बताया कि निकायों को बकाया जमा कराने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी धनराशि जमा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।


-
पर्यावरण मित्रों के रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू
नगर निगम में पर्यावरण मित्रों के 14 पद पिछले काफी समय से रिक्त हैं। यह पद कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने या फिर निधन होने के बाद रिक्त हुए हैं। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल ने बताया कि इन रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। इससे वार्डों में पर्यावरण मित्रों की कमी को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed