फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   World Digestive Health Day 2024: Improper digestion is dangerous for health

World Digestive Health Day 2024: सही तरीके से पाचन न होना सेहत के लिए खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 29 May 2024 12:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 May 2024 12:45 PM IST
सार

World Digestive Health Day 2024: प्रतिदिन लिए जा रहे आहार का अगर सही से पाचन नहीं हो रहा है तो यह सेहत के लिए खतरनाक है। अधिकतर बीमारियां गलत खानपान से ही जुड़ी हैं। इन बातों का रखें ध्यान...

विज्ञापन
World Digestive Health Day 2024: Improper digestion is dangerous for health
World Digestive Health Day 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिदिन लिए जा रहे आहार का अगर सही से पाचन नहीं हो रहा है तो यह सेहत के लिए खतरनाक है। अधिकतर बीमारियां गलत खानपान से ही जुड़ी हैं। भोजन वही लेना चाहिए जो आसानी से पचाया जा सके। सुशीला तिवारी अस्पताल में पाचन की समस्याओं से जुड़े हर रोज 50 मरीज पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के एचओडी और विशेषज्ञ डॉ. एचसी जोशी के अनुसार लंबे समय तक पाचन क्रिया सही नहीं होने से आंतों की गंभीर समस्या हो सकती है। पिछले तीन-चार वर्षों में छोटी और बड़ी आंत की बीमारी बढ़ने के मामले आने लगे हैं। वर्ष में करीब 60 ऐसे मामले आ चुके हैं। इसमें आंतों में सूजन, घाव और मल में खून आना शुरू हो जाता है। इसका इलाज समय पर न हो तो यह कैंसर का रूप ले सकता है। यह लाइलाज नहीं है। समय पर जांच और खानपान में सुधार से स्वस्थ हुआ जा सकता है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान

  • अच्छी नींद लें और तनाव से दूर रहें।
  • अनावश्यक एंटीबायोटिक का प्रयोग न करें। 
  • हरी सब्जियों, सलाद का उपयोग और दिनभर साफ पानी पीयें। 
  • प्रतिदन व्यायाम करें।

लंबे समय तक डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ का सेवन कैंसर को दावत 
डॉ. सुभाष के अनुसार डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों में शुगर की मात्रा अधिक होती है। यह फैटी लीवर को बढ़ाता है। चाट, चिकन, मटन और घी का ज्यादा सेवन पेट में समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसमें सबसे ज्यादा घातक रेड मीट है। इससे आंत और पेट के कैंसर की संभावना रहती है। हालांकि मछली नुकसानदायक नहीं है। इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed