फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation is not getting contractors, boycotting tenders

Nainital News: नगर निगम को नहीं मिल रहे ठेकेदार, टेंडरों का बहिष्कार

Sun, 27 Oct 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is not getting contractors, boycotting tenders
हल्द्वानी। नगर निगम के ठेकेदारों ने निगम के टेंडर का विरोध शुरू कर दिया है। ठेकेदारों ने पहले 31 करोड़ रुपया बकाया देने की मांग की है। निगम ने 1.34 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर आमंत्रित किए हैं। निगम के अधिकारी ठेकेदारों को मनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि जब निगम के पास बजट नहीं था तो निगम ने 31 करोड़ रुपये का काम क्यों कराया। आरोप लगाया कि दो साल से उन्हें भुगतान नहीं हुआ है। बैंक के ब्याज के तले वह दब गए हैं। आरोप लगाया कि निगम ने पिछले साल आई आपदा में कराए कार्यों का अब तक भुगतान नहीं किया। इस बार नाले की सफाई के कार्य भुगतान नहीं किया गया है। गोशाला निर्माण का बकाया भी अब तक नहीं दिया गया है। उधर ट्रंचिंग ग्राउंड में कार्य कर रहे ठेकेदार को भी अब तक भुगतान नहीं हुआ है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वह न तो टेंडर लेंगे न ही किसी और को टेंडर देंगे। उधर प्रशासक ने नगर निगम के अधिकारियों को ठेकेदारों को मनाने में लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed