फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation has ordered dustbins from Haridwar, rotten in the warehouse of the corporation

नगर निगम ने हरिद्वार से मंगाए डस्टबिन, निगम के गोदाम में सड़ाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation has ordered dustbins from Haridwar, rotten in the warehouse of the corporation
हरिद्वार से लाए गए डस्टबिन हल्द्वानी में नगर निगम की बेसमेंट पार्किंग में फांक रहे हैं धूल। सं?
हल्द्वानी। नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं। नगर निगम ने कुंभ के बाद हरिद्वार नगर निगम से 200 डस्टबिन यह कहते हुए मंगाए कि इन्हें सरकारी कार्यालय में लगाया जाएगा। सात महीने बाद भी यह डस्टबिन नहीं लगाए गए। अब इन्हें खराब बताया जा रहा है। इससे निगम की बेसमेंट पार्किंग भरी हुई है और निगम के वाहन सड़क किनारे पार्क हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुंभ खत्म होने के बाद नगर निगम हरिद्वार से स्टील पेयर डस्टबिन मंगाए थे। उस समय नगर आयुक्त ने इन्हें सरकारी कार्यालय, स्कूलों में लगाने की बात कही थी। हद तो यह है कि सात महीने बाद भी नगर निगम ने इन्हें नहीं लगाया। ये डस्टबिन बेसमेंट में धूल फांक रहे हैं। इसके चलते बेसमेंट में नगर निगम के वाहन पार्क नहीं हो पा रहे हैं। टैक्स जमा करने सहित अन्य कामों के लिए नगर निगम आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोट
हरिद्वार नगर निगम की ओर से बताया गया था कि उनके डस्टबिन नए हैं। इस कारण इन्हें मंगाया गया था। इन्हें सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में लगाया जाना था लेकिन जब ये मंगाए गए तो ये खराब निकले। इनकी मरम्मत होनी है। - पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed