फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal corporation area will illuminate with 21 thousand LED lights

21 हजार एलईडी लाइटों से जगमगाएगा शहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation area will illuminate with 21 thousand LED lights
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। स्ट्रीट लाइट राष्ट्रीय कार्यक्रम (एसएलएनपी) का सोमवार काठगोदाम स्थित नारीमन चौराहे पर सांसद अजय भट्ट और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन 26.85 करोड़ रुपये की लागत से 21 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि एलईडी लगने से बिजली बिलों में कमी आएगी। रात के समय शहर एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका फायदा अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम ईईएसएल के जरिए शहर में एलईडी लाइटें लगवाई जा रही हैं। पहले चरण में नगर में 21000 लाइटें लगाई जाएंगी। कंपनी से लाइटों के रखरखाव के लिए सात साल अनुबंध किया गया है। एलईडी लगने से बिजली की खपत आधी हो जाएगी। यह काम दो से तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एलईडी लाइट खराब होने पर लोग टोल फ्री नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। जल्द नंबर भी जारी होगा। नए वार्डों में भी लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, उच्चशिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. बीएस बिष्ट, कुमाऊं मंडल विकास निगम की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश रावत, पार्षद नीमा तिवारी, रेनू तिवारी, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed