फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal board meeting on June 19

नगर निगम बोर्ड की बैठक 19 जून को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Municipal board meeting on June 19
हल्द्वानी। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की संस्तुति के बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक की तारीख निर्धारित की गई है। बोर्ड की बैठक 19 जून को होगी। इसमें सात प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया के अनुसार सचिव शहरी विकास विभाग द्वारा नामित पार्षद जीतपुर नेगी निवासी कैलाश भट्ट, तल्ली बमौरी निवासी तरुण भट्ट, तुलसीनगर निवासी भुवन चंद्र भट्ट, मल्ला प्लाट जवाहर ज्योति निवासी कृष्ण राम कोहली को मेयर शपथ ग्रहण कराएंगे। पहले प्रस्ताव में ग्राम जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। दूसरे में काठगोदाम क्षेत्र में शहरी अवस्थापना निधि से ब्रांच सीवर लाइन बिछाने और रोड निर्माण पर विचार होगा। प्रस्ताव संख्या तीन में जलनिगम हल्द्वानी के आकलन के अनुसार लाखों रुपये की सीवर लाइन डालने और निर्माण कार्यों पर विचार होगा। चौथे में काठगोदाम क्षेत्र के वार्डों और नए क्षेत्रों में जय जीवन मिशन के तहत पेयजल और सीवर लाइन बिछाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रस्ताव संख्या पांच में 15वें वित्त आयोग की किस्त के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर कुल 190.41 लाख की पेयजल लाइन बिछाने पर विचार होगा। इसके अलावा नगर निगम की दुकानों के किराए में पंचवर्षीय साढ़े 12 फीसदी की वृद्धि करने के मामले में अगले वित्तीय वर्ष में विचार करने की योजना है। प्रस्ताव के सातवें बिंदु में नगर निगम की दुकानों का किराया जमा करने की तिथि 30 जून निर्धारित करना शामिल है। कोरोना महामारी के चलते किराए में अगस्त 21 तक राहत देने पर विचार किया जाएगा। नगर आयुक्त के अनुसार नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड सरकार और नगर निगम की पदेन सदस्य थीं। 14 जून को उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस मामले में शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed