फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Multipurpose hall, library and computer lab will be built in women's college

Nainital News: महिला कॉलेज में बनाए जाएगा मल्टीपर्पज हॉल, लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hall, library and computer lab will be built in women's college
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) से महिला डिग्री कॉलेज के विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन



महिला कॉलेज में वर्तमान में लगभग 2200 छात्राएं अध्ययनरत हैं। पर्याप्त भवन, कक्षों और अन्य सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 1996 में अस्तित्व में आए महिला कॉलेज में पुराने संसाधनों के आधार पर ही शिक्षण कार्य हो रहा है। कई बार कॉलेज की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय के माध्यम से शासन को विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं के लिए प्रस्ताव भेजे गए। इसमें कई प्रस्ताव पारित नहीं हो सके। अब संस्थागत विकास योजना के तहत कॉलेज प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें एक तीन मंजिला भवन निर्माण और मल्टीपर्पज हॉल शामिल है। तीन मंजिला भवन में छात्राओं के लिए लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, कांफ्रेस हॉल बनाया जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन



महिला कॉलेज में दो नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी

महिला डिग्री कॉलेज में दो नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम वर्मी कंपोस्ट और बुटिक का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव शासन को जल्द भेजा जाएगा। इसके लिए कॉलेज स्तर पर संभावनाएं तलाशी गई हैं। जल्द ही इन कोर्सों का कॉलेज में संचालन होगा। वर्तमान में कॉलेज में योग कोर्स ही संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईडीपी के तहत कॉलेज में विभिन्न निर्माण कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। कॉलेज में दो नए व्यवसायिक पाठ्क्रम संचालित करने की भी तैयारी है।

प्रो. आभा शर्मा प्राचार्य, महिला डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article