फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mule account in Kathgodam

साइबर ठगी का खुलासा: काठगोदाम में म्यूल खाता खोला, मुंबई में निकाली 2.90 लाख की रकम; तीन पर 21 मामले दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 10:53 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 26 Oct 2026 10:53 PM IST
सार

काठगोदाम में म्यूल खाता खोलकर मुंबई में 2.90 लाख रुपये की साइबर ठगी की रकम निकाली गई। मामले में तीन आरोपी सामने आए हैं, जिनमें एक सोलर लाइट की मार्केटिंग करता है और दो श्रमिक हैं। इस मामले में अब तक 21 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Mule account in Kathgodam
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम कोतवाली पुलिस ने तीन म्यूल खाता धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें चोरगलिया के किशनपुर स्थित कालीपुर निवासी भवान सिंह बोरा, दौलतपुर के सुंदरपुर निवासी करन रैक्वाल और काठगोदाम के बागजाला स्थित देवलातल्ला निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। तीनों के बैंक खाते से साइबर ठगी के 2.90 लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। वहीं आरोपी सुनील के खिलाफ साइबर ठगी के 21 मामले दर्ज हैं। उसके बैंक खाते से मुंबई के बोरिवली में रुपये निकाले गए थे।

 

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध पोर्टल से म्यूल खाता संचालन की रिपोर्ट मिली थी। जांच में पता चला कि 24 अगस्त को काठगोदाम स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में संचालित खाते में साइबर ठगी के 2.50 लाख रुपये आए थे। यह खाता भवान सिंह बोरा का था। वहीं जिस खाते से रकम भेजी गई थी वह करन रैक्वाल का था। जांच में यह भी सामने आया कि इन बैंक खातों पर साइबर ठगी के पूर्व से 21 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला 40 हजार की साइबर ठगी से जुड़ा है। दारोगा खष्टी बिष्ट की तरफ से दर्ज हुए मामले में बताया गया कि सुनील कुमार सोलर लाइट मार्केटिंग से जुड़ा है। उसके बैंक खाते में साइबर ठगी के 40 हजार रुपये आए थे जो मुंबई स्थित बैंक शाखा से चेक के जरिए निकाले गए। पूछताछ करने पर खाताधारक ने संतुष्टिपूर्ण जवाब भी नहीं दिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed