फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mukund Rawat, who fought three wars, is no more

तीन युद्ध लड़ने वाले मुकुंद रावत नहीं रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Mukund Rawat, who fought three wars, is no more
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के गुमानपुर निवासी पूर्व सैनिक और शिवशक्ति पीठ बसई के पूर्व प्रबंधक मुकुंद सिंह रावत (97) का शुक्रवार रात निधन हो गया।
विज्ञापन

सभासद और सचिव पूर्व सैनिक संगठन भुवन सिंह डंगवाल ने बताया कि मुकुंद सिंह रावत ने 1962, 1965, 1971 के युद्ध लड़े। रावत 15 साल तक शिव मंदिर बसई के प्रबंधक रहे। सेना से रिटायर होकर वह पूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति में आजीवन सदस्य रहे। धार्मिक कार्यों के आयोजन में उनकी खासी सक्रियता रही। पुत्र शिवेंद्र सिंह रावत ने रामनगर स्थित विश्राम घाट पर चिता को मुखाग्नि दी। रावत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पूर्व सैनिक उत्थान कल्याण समिति ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह, लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल, ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्रमोहन मनराल, सूबेदार मेजर भारत सिंह, भगवत सिंह चौहान, संगठन मंत्री भारत देशबंधु आदि पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed