फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Muay forest of teak wood was finally picked two smugglers

जंगलात ने मय सागौन की लकड़ी के दो तस्कर दबोचे

Mon, 15 Aug 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लालकुआं (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो,लालकुआं (नैनीताल)। Updated Mon, 15 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Muay forest of teak wood was finally picked two smugglers
अपराध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
आरक्षित वन क्षेत्र से सागौन के दो पेड़ को काट कर ले जा रहे दो वन तस्करों को जंगलात की टीम ने मय लकड़ी के दबोच लिया। बरामद लकड़ी की कीमत लगभग पचास हजार रुपये आंकी गयी है। विभागीय कर्मियों ने दोनों आरोपियों का वन अधिनियम के तहत चालान किया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तराई पूर्वी वन प्रभाग अंतर्गत डौली रेंज के कोटखर्रा दक्षिण बीट संख्या खमारी एन एक में वन कर्मचारियों की टीम ने रात्रि गस्त पर थी। इसी दौरान बारिश का फायदा उठाकर जंगल से साइकिल पर सागौन के गिल्टे लेकर ला रहे दो तस्कर को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान तस्करों की पहचान पवन कुमार आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी हनुमान मंदिर तथा सुरेश आर्या पुत्र धनीराम निवासी हनुमान मंदिर संजय नगर बिंदुखत्ता के रूप में हुई। वन कर्मियों ने दोनो युवकों का वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत चालान किया है। जंगलात की टीम में वन दरोगा कुणाल बिष्ट, विष्णु सूरियाल, आरक्षी पान सिंह मेहता थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed