फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MP Nidhi gasps while coming from Pauri to Ramnagar

Nainital News: पौड़ी से रामनगर आते-आते हांफ जाती है सांसदनिधि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
MP Nidhi gasps while coming from Pauri to Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर विधानसभा क्षेत्र गढ़वाल संसदीय सीट का हिस्सा है। संसदीय सीट में सबसे अधिक मतदाता यहीं पर है, लेकिन यहां सांसदनिधि से विकास कार्य ना के बराबर होते हैं। यहां तक ही सांसद भी पांच सालों में कभी कभार ही यहां आते हैं।
विज्ञापन

राज्य की सबसे बड़ी और विषम भौगोलिक परिस्थिति वाली गढ़वाल संसदीय सीट में रामनगर विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता है। यहां मतदाताओं की संख्या लगभग 120484 है, जो अन्य सभी विधानसभा के मतदाताओं की संख्या में ज्यादा है। इसके बावजूद सांसद के दर्शन जनता को या तो चुनाव में होंगे या फिर साल में एक या दो बार होते हैं। सबसे बड़ी विधानसभा होने के बावजूद यहां सांसदनिधि से ना के बराबर विकास कार्य होते हैं। विकास कार्य पौड़ी से चलकर यहां आते-आते हांफ जाते हैं। सांसदनिधि से यहां गिनाने वाला कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ है। सीसी मार्ग, दीवार निर्माण के अलावा छुटपुट काम जरूर हुए हैं। जिससे रामनगर विधानसभा की जनता अपने को ठगा सा महसूस करती है। समय-समय पर जनता रामनगर को गढ़वाल संसदीय सीट से हटाकर नैनीताल उधमसिंह नगर सीट में शामिल करने की मांग करती रही है।
विज्ञापन

गढ़वाल सीट पर विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
रामनगर 120484, कोटद्वार 117573, श्रीनगर 106452, रूद्रप्रयाग 104050, थराली 103032, बद्रीनाथ 101596, कर्णप्रयाग 93870, केदारनाथ 90292, देवप्रयाग 84173, नरेंद्र नगर 90871, यमकेश्वर 89555, पौड़ी 89819, चौबट्टाखाल 87875, लैंसडॉन 79061 मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े मतदाता अधिक
रामनगर विधानसभा की बात करें तो यहां पर सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े मतदाताओं की संख्या अधिक है। पीरूमदारा क्षेत्र में सैन्य मतदाता अधिक होने के चलते गढ़वाल सीट पर चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी रामनगर बाद में आता है, पहले वह पीरूमदारा पहुंचकर सैन्य मतदाताओं को रिझाता है।

दो बार भाजपा, एक बार कांग्रेस की हुई जीत

परिसीमन के बाद वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सतपाल महाराज ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवनचंद्र खंडूड़ी ने जीत दर्ज की। वर्ष 2019 में भाजपा के तीरथ सिंह रावत इस सीट पर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed