फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MP Bhatt reached Nainital and thanked the workers.

Nainital News: सांसद भट्ट ने नैनीताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं का आभार जताया

Fri, 21 Jun 2024 05:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 21 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
MP Bhatt reached Nainital and thanked the workers.
नैनीताल। लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से जीत दर्ज कर पहली बार नैनीताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। तल्लीताल धर्मशाला से नैनीताल क्लब तक कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। इसके बाद नैनीताल क्लब में महिलाओं ने सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उनकी जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। वहां विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, विमला अधिकारी, दया बिष्ट, तुलसी कठायत, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, दया सिंह पोखरिया, गोपाल रावत, नितिन कार्की, भूपेंद्र बिष्ट व मोहन नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से वार्ता में सांसद भट्ट ने कहा कि विपक्ष ने झूठ की राजनीति कर संविधान बदलने, आरक्षण हटाने जैसी बातें कर भाजपा के लिए जनता में भ्रम भरा लेकिन जीत सच्चाई की हुई और फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है। विपक्ष की ओर से की गई आरक्षण बंद करने और संविधान बदलने जैसी बात कहकर लोगों को भाजपा के खिलाफ भड़काने की कोशिश की गई लेकिन विपक्ष सफल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में जमरानी बांध और नैनीताल-रानीबाग रोप-वे निर्माण की बाधाएं दूर हो गई हैं। मंत्री पद नहीं मिलने के सवाल पर भट्ट बोले कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं, शीर्ष नेतृत्व और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे निभाएंगे। संवाद फोटो- 20 एनटीएल 07 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed