फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Moving shabby municipal building school

नगर निगम के जर्जर भवन में चल रहा है स्कूल  

Wed, 20 Jul 2016 01:39 AM IST
नवीन सक्सेना   हल्द्वानी।
नवीन सक्सेना   हल्द्वानी। Updated Wed, 20 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Moving shabby municipal building school
स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार प्राइमरी स्कूल के सौ से अधिक बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। नगर निगम के जर्जर भवन में संचालित प्राइमरी स्कूल का हाल यह है कि तीसरी मंजिल गिरताऊ होने पर कक्षाओं को दूसरी मंजिल में शिफ्ट कर दिया। इंजीनियरों ने इस भवन को खतरनाक मानते हुए स्कूल न चलाने का सुझाव दिया है। बावजूद इसके भवन की मरम्मत के लिए न तो शिक्षा विभाग ने कोई कार्यवाही की और न ही नगर निगम ने इस ओर ध्यान दिया। 
विज्ञापन


निगम का यह भवन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। चौक बाजार में शिक्षा विभाग का प्राइमरी स्कूल करीब 37 साल से चल रहा है। नगर पालिका ने बाजार में तिमंजिले भवन को प्राइमरी स्कूल संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग को दिया है। निचली मंजिल में निगम की दुकानें हैं तथा दूसरी और तीसरी मंजिल में प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं लगती थीं।  पांच साल पहले तीसरी मंजिल जर्जर होने तथा दीवारों में दरारें पड़ने पर इसमें कक्षाएं बंद कर दी गयी।
विज्ञापन


अब स्कूल दूसरी मंजिल में चल रहा है। स्कूल की तत्कालीन प्रधानाध्यापिका तारा भट्ट ने भवन से बच्चों की जान को खतरा होने की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट मिलने पर विभागीय इंजीनियरों की टीम को जांच के लिए भेजा था। इंजीनियरों ने भवन को खतरनाक मानते हुए इसे जर्जर घोषित कर दिया। इसमें स्कूल न चलाने का सुझाव भी दिया मगर विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बताते हैं कि पिछले साल तत्कालीन नगर शिक्षा अधिकारी तारा चंद्र पनेरु ने भी इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजी थी मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न बैठने को जगह न पढ़ाने को शिक्षक
चौक बाजार प्राइमरी स्कूल में बरामदे और दो कमरों में पांच कक्षाएं चलती हैं। कमरे के एक हिस्से में प्रधानाध्यापिका का दफ्तर भी बना हुआ है।  स्कूल में प्रधानाध्यापिका का पद रिक्त है। एक ही अध्यापिका अजरा बानो पांचों कक्षाओं को पढ़ा रही हैं। वह कहती हैं कि  स्कूल में ज्यादातर गफूरबस्ती के बच्चे पढ़ते हैं। दूसरी अध्यापिका न होने से परेशानी हो रही है। स्कूल भवन के बारे में चार जुलाई को ही रिपोर्ट भेजी है।        
- ---
कोट
चौक बाजार में नगर निगम के भवन में चल रहे प्राइमरी स्कूल की तीसरी मंजिल गिरताऊ होने के बारे में उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। मैं स्वयं स्कूल भवन का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण करूंगा। स्कूल के बच्चों की जान को खतरा होने की स्थिति में स्कूल को कहीं ओर शिफ्ट कराने की कार्यवाही की जाएगी। 

- हरबीर सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम
-
कोट
चौक बाजार प्राइमरी स्कूल का भवन नगर निगम का है। शिक्षा विभाग की ओर से भवन की मरम्मत के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। साथ ही अध्यापिका को निर्देश हैं कि जब भी स्कूल संचालन में कोई दिक्कत लगे तो तुरंत सूचित करें तथा वहां बच्चों को न बैठाएं। 
- हरेंद्र मिश्रा, बीईओ, हल्द्वानी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed