Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Movement resumes on Nainital's Lower Mall Road

Nainital News: नैनीताल की लोअर मॉल रोड पर आवाजाही शुरू

Tue, 03 Nov 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 03 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Movement resumes on Nainital's Lower Mall Road
नैनीताल। पिछले 14 महीनों से लगातार बंद पड़ी नैनीताल की लोअर मॉल रोड आखिरकार सोमवार से यातायात और आम जनता के लिए खोल दी गई है। मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए इस मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से किया गया है। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक और विधायक सरिता आर्या ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस मार्ग पर वाहनों के संचालन को औपचारिक रूप से बहाल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मदन कौशिक ने कहा कि यह मार्ग नैनीताल की लाइफलाइन है और इसके खुलने से स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि सड़क के बंद होने से क्षेत्र में यातायात का भारी दबाव था, जो अब सामान्य हो जाएगा। बता दें कि लोनिवि ने 4.80 करोड़ रुपये की लागत से इस 70 मीटर प्रभावित हिस्से में माइक्रो पाइलिंग, एसडीआरए ट्रीटमेंट और आरसीसी स्लैब डालने का कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन

कॉर्बेट पर्यटन की समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री के सामने उठाईं
- जीएम एसोसिएशन की बैठक में 50 से अधिक रिसॉर्ट के प्रतिनिधि पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कॉर्बेट जीएम एसोसिएशन ने सोमवार को बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पर्यटन से जुड़ीं समस्याएं बताईं।पर्यटन कारोबारियों ने सड़कों की बदहाली, ट्रैफिक जाम, बिजली कटौती और परिवहन सुविधाओं की कमी सहित कई मुद्दे उठाए। बैठक में रामनगर के 50 से अधिक रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शाह ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में करीब 120 होमस्टे और 350 से अधिक रिजॉर्ट हैं। इनसे सरकार को करीब 35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। कारोबारियों ने पर्यटकों की सुविधा के लिए लग्जरी बसों का संचालन शुरू करने, रेलवे में लग्जरी ट्रेन चलाने और हवाई सेवा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़कों की बदहाली और शहर में लगने वाले जाम से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर संजय डोर्बी, गणेश रावत, कमल त्रिपाठी, सुंदर बिष्ट, अनिल बोठियाल आदि मौजूद रहे।
पशुओं के बेहतर उपचार को बने दो नए केंद्र
- ढिकुली और हिम्मतपुर ब्लॉक में खुलेंगे पशु केंद्र, रामनगर अस्पताल पर घटेगा दबाव
रामनगर। रामनगर क्षेत्र में पशुओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए ढिकुली और हिम्मतपुर ब्लॉक में दो नए पशु केंद्र बनाए गए हैं। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को पशुओं के उपचार के लिए रामनगर पशु चिकित्सालय पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे अस्पताल में मरीज पशुओं का दबाव बढ़ जाता है। नए पशु केंद्र शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे पशुपालकों का समय और आने-जाने का खर्च भी बचेगा। संवाद

डीएसबी में पुस्तक दान महोत्सव, 3000 किताबें मुफ्त बांटी गईं
- डिजिटल युग में इंटरनेट पर सूचनाएं तो बढ़ी, लेकिन पुस्तकों का महत्व आज भी कम : कुलपति बिष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के बीच विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति घटती रुचि को देखते हुए कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में पुस्तक दान महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तराखंड मुक्त विवि, हल्द्वानी के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं को 3,000 पुस्तकें निशुल्क वितरित की गईं।

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट पर सूचनाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पुस्तकों का महत्व आज भी कम नहीं हुआ है। उन्होंने सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंटरनेट के बजाय प्रामाणिक पुस्तकों से पढ़ने की बात कही। वहीं, यूओयू के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने छात्रों को खुद के नोट्स तैयार करने की सलाह दी। इससे पूर्व ठाकुर देव सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर प्रो. ललित तिवारी, कुलसचिव प्रो. रीतेश साह, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. दीपक पालीवाल, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. युगल जोशी, डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed