फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother died after suffering for six hours in ambulance

Nainital News: एंबुलेंस में छह घंटे तड़पने के बाद प्रसूता ने दम तोड़ा

Thu, 08 Feb 2024 03:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 08 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Mother died after suffering for six hours in ambulance
हल्द्वानी। पहाड़ के सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर ही बनकर रह गए हैं। वहां न पर्याप्त डाॅक्टर हैं न मशीनें। पौड़ी के सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद जब महिला की हालत बिगड़ी तो उसे रामनगर सीएचसी रेफर किया गया। यहां से डाॅक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। प्रसूता छह घंटे एंबुलेंस में तड़पती रही। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रसूता का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

मैठाड़ा ग्वीन मल्ला पौड़ी निवासी अमित गौनियाल यहां अपनी 24 वर्षीय पत्नी रेनू के साथ रहते थे। रेनू गर्भवती थी और मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर अमित उसे लेकर गांव के पास स्थित बीरोखाल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां रेनू ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अधिक रक्त स्राव होने लगा। डॉक्टरों ने रामनगर सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से रेनू को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत अधिक खराब होने पर सुशीला तिवारी के अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

रेनू के पति अमित ने बताया कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर बुधवार सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों ने रेनू के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव को माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, रेनू के पति अमित ने बताया कि वह छह घंटे एंबुलेंस में पत्नी के साथ बैठे रहे और वह दर्द से कराहती रही। पहाड़ में अच्छा अस्पताल और डॉक्टर होते तो उनकी पत्नी असमय न मरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed