फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Most earthquakes occurred in Uttarakhand in September

Nainital News: सितंबर में सबसे ज्यादा उत्तराखंड में आए भूकंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Most earthquakes occurred in Uttarakhand in September
विजेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन

हल्द्वानी। भूकंप की दृष्टि से सितंबर का महीना उत्तराखंड के लिए बेहद संवेदनशील रहा है। इस महीने में राज्य में सबसे अधिक भूकंप आए थे। अक्तूबर के महीने में भी कई बार धरती हिल चुकी है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फाॅर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट में सामने आयी है।
नेशनल सेंटर फाॅर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट आन रियल टाइम अर्थक्वेक लोकेशन के अनुसार, देश की बात की जाए तो एक सितंबर से 30 सितंबर तक 48 भूकंप देश में आए थे। इनमें सर्वाधिक भूकंप उत्तराखंड में आठ रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पांच और तीसरे नंबर पर हरियाणा रहा है, जहां चार बार भूंकप आया। इनमें 18 भूकंप उत्तर और 16 उत्तर-पूर्व में क्षेत्र में आए हैं। अक्तूबर के महीने में भी कई भूकंप आ चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले महीने चार भूकंप आए
हल्द्वानी। सितंबर की तुलना में अक्तूबर में स्थिति ठीक रही है। अक्तूबर में चार भूकंप आए। इनमें 18 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में भूकंप आया था, इसकी तीव्रता 3.8 थी। 20 अक्तूबर को बागेश्वर में 2.3 तीव्रता के भूकंप से धरती में हलचल हुई। दस दिन बाद 30 अक्तूबर को चमोली में 1.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके एक दिन बाद 31 अक्तूबर को बागेश्वर में 1.6 भूकंप रिपोर्ट हुआ। इसी महीने एक नवंबर को चमोली में 2.1 तीव्रता का भूकंप आ चुका है। अक्तूबर और पांच नवंबर तक की बात करें तो नेपाल में कम और अधिक तीव्रता के 25 भूकंप आ चुके हैं। 25 भूकंप के केंद्र नेपाल में थे, इसमें से 12 केंद्र से पिथौरागढ़ जिले के की दूरी 26 से 208 किमी तक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed