फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than five hundred people trapped in Mohan

मोहान में पांच सौ से अधिक लोग फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
More than five hundred people trapped in Mohan
रामनगर धनगढ़ी नाले के पास लगी बसों की लाइनें। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। धनगढ़ी और पनोद नाले के उफान पर आने से पांच सौ से अधिक राहगीर फंस गए हैं। अधिकतर राहगीरों ने मोहान के होटल, धर्मशालाएं और होम स्टे में शरण ली हुई है। कई राहगीर बसों और अपनी गाड़ियों में कैद हो रखे है। जो राहगीर होटल, धर्मशालाएं और होम स्टे में ठहरे हुए है, उन्हें तो भोजन मिल रहा है परंतु रोडवेज बसों, केमू व जेएमयू की बसों में फंसे राहगीरों को बिस्किट और नमकीन खाकर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के चलते सुबह छह बजे से धनगढ़ी, पनोद व मोहान का पन्याली नाला उफान पर आ गया। इन नालों के उफान पर आने से राहगीर फंस गए है। सुबह से लेकर शाम तक राहगीर नालों का पानी कम होने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक जब नालों का पानी कम नहीं हुआ तो राहगीरों ने मोहान की दो धर्मशालाएं, चार से पांच होम स्टे और छोटे होटलों में शरण ले ली। धनगढ़ी नाले ने रौद्र रूप लेने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। इससे पौड़ी व धूमाकोट को जोड़ने वाले बदरीनाथ मार्ग के साथ ही मोहान से भतरौंजखान, रानीखेत, सल्ट व धूमाकोट रोड पर भी यातायात बाधित हो गया है। वन्यजीव विशेषज्ञ एजी अंसारी ने बताया कि मोहन में रुके राहगीरों को मदद की जा रही है। रोडवेज बस से दिल्ली जा रहे यात्री जगदीश सिंह रावत ने बताया कि नाले के दोनों करीब 200 से अधिक गाड़ियां फंसी हुई हैं। सभी नाले में पानी कम होने का इंतजार कर रहे है। खाने के लिए कुछ भी नहीं मिल रहा है और प्रशासन की ओर से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। मोहान में कई पर्यटक भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed