फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 500 students and teachers worried about water

Nainital News: पानी के लिए नवोदय के 500 से अधिक छात्र और शिक्षक परेशान

Sat, 04 Nov 2023 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
More than 500 students and teachers worried about water
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे के किनारे स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी गंगरकोट में पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए 470 छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा हैं। जल संस्थान की ओर से टैंकर भेजा जा रहा है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सुयालबाड़ी के मदन मोहन सुयाल ने बताया कि कोसी नदी से पंपिंग योजना से पानी की सप्लाई जवाहर नवोदय विद्यालय में आपूर्ति की जाती है। बताया कि एक सप्ताह पहले पंपिंग योजना की मोटर खराब हो गई थी। इसके चलते छात्र-छात्राओं और और आवासीय परिसर में रहने वाले 100 से अधिक लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी की उप प्राचार्या प्रभा वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह से जलस्रोत से आने वाले पानी की लाइन टूटने से विद्यालय में पेयजल व्यवस्था ठप हो गई। इसके चलते विद्यार्थियों और आवासीय परिसर में रहने वाले स्टाफ और उनके परिजन परेशान है। बताया कि पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान से भेजे गए टैंकरों से भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा। इससे बच्चों और कर्मचारियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसंस्थान के एई दिलीप सिंह का कहना है कि कोसी नदी से पानी की सप्लाई करने वाली पंपिंग योजना की मोटर को मरम्मत के लिए भेजा है। शनिवार को मोटर आने पर नदी से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed