फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 50 pellets were found in Nitin Lohani's back and limbs during the post-mortem examination

Uk: नितिन लोहनी की पीठ और अंगों में 50 से अधिक छर्रे, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Mon, 05 Jan 2026 10:55 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:55 PM IST
सार

हल्द्वानी में नितिन लोहनी की हत्या के पोस्टमार्टम और एक्सरे में खुलासा हुआ कि उसकी पीठ और अंदरूनी अंगों में 50 से अधिक छर्रे लगे थे। गोली की चोट से हृदय, किडनी और लीवर तक गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

विज्ञापन
More than 50 pellets were found in Nitin Lohani's back and limbs during the post-mortem examination
हल्द्वानी, जजफार्म स्थित आवास पर नितिन लोहनी का शव देखकर बदहवास हुई मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में जज फार्म के सी ब्लॉक निवासी मीरा लोहनी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा पार्षद की गोली ने बेटे की पीठ को इस तरह छलनी किया कि कलेजे के टुकड़े का दिल तक भेंद दिया। पोस्टमार्टम से पहले जब नितिन के शव का एक्सरे किया तो शरीर के अंदरूनी अंगों में भी 50 से अधिक छर्रे मिले।

विज्ञापन

नितिन के शव को रविवार देर रात पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया था। सुबह साढ़े 10 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान चिकित्सकों के पैनल ने जब छर्रों से छलनी नितिन की पीठ देखी। इसके बाद छर्रे शरीर में कहां-कहां फंसे हैं, इसकी जांच के लिए शव को दोबारा सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां एक्सरे के बाद शरीर में छर्रों की लोकेशन पता चली।

विज्ञापन

एक्सरे की रिपोर्ट के अनुसार करीब 10-15 मीटर की दूरी से जब फायर झोंका गया तो गोली के छर्रों ने नितिन की पीठ के साथ ही अंदरुनी अंगों को भी भेद दिया था। पोस्टमार्टम के दौरान उसके हृदय, किडनी, लीवर सहित शरीर के अन्य हिस्सों से करीब 50 से अधिक छर्रे निकाले गए हैं। वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए...

नितिन लोहनी की मौत के बाद उसका फेसबुक पर किया साढ़े पांच साल पुराना पोस्ट वायरल हो गया। 30 सितंबर 2020 को अपनी प्रोफाइल फोटो अपडेट करते हुए कैप्शन लिखा है कि '' जिंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए, औरों के कहने पर तो शेर भी सरकस में नाचते हैं..हम बंदूक के ट्रिगर पे नहीं बल्कि खुद के जिगर पर जीते हैं...।'' किसी ने कल्पना में भी नहीं सोचा था कि बंदूक की गोली ही इस लोहनी परिवार के जिगर के टुकड़े को उनसे छीन लेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed