फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Moradabad's minor was found begging, father tears on seeing son, police sent home with father

मुरादाबाद का नाबालिग भीख मांगते मिला, बेटे को देखते ही पिता के आंसू छलके, पुलिस ने पिता संग घर भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's minor was found begging, father tears on seeing son, police sent home with father
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुुलिस को रेलवे बाजार में मंगलवार को मुरादाबाद का किशोर घूमते हुए मिला। लोगों ने बताया कि वह भीख मांग रहा था। पुलिस की सूचना पर मुरादाबाद से पहुंचे किशोर के पिता उसे अपने साथ घर ले गए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक नाबालिग रेलवे बाजार में भीख मांग रहा था। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे से जानकारी ली। उसने बताया कि लॉक डाउन के दौरान वह अपने परिजनों से बिछड़ गया था। पुलिस ने बुधवार को पता लगाया कि बच्चा मुरादाबाद के मिलक थाना क्षेत्र निवासी है। पुलिस ने बच्चे के पिता से संपर्क किया, जो हल्द्वानी पहुंचे। इस पर बच्चे ने पिता को पहचान लिया। बेटे को देख उनकी आंखें भर आईं। पुलिस ने बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed