फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Monkeys attacked and injured a teacher going to school

Nainital News: बंदरों ने हमला कर स्कूल जा रही शिक्षिका को किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked and injured a teacher going to school
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। आरटीओ रोड के गोविंदपुर गरवाल में तीन मूर्ति मंदिर के समीप सोमवार सुबह बंदरों ने एक अध्यापिका पर हमला कर दिया। बंदरों के समूह ने पहले तो उन्हें डराया, फिर दो बंदरों ने हमला करके उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। खुद को बचाने के लिए अध्यापिका पूरी कोशिश करती रही, मगर वे आसपास टहल रहे लोगों के आने पर ही भागे।
विज्ञापन


लालपुर नायक इलाके में आरटीओ रोड स्थित कुंज विहार निवासी प्रकाश पपनेई रामनगर ब्लॉक के सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी नीलम कोटाबाग के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। अन्य दिनों की ही तरह नीलम सुबह साढ़े छह बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए पैदल निकलीं। मुख्य मार्ग से उन्हें अपने अन्य टीचर साथियों के साथ उनके वाहन से जाना था। वह मुख्य मार्ग तक पहुंच पातीं, उससे पहले ही सड़क किनारे बैठे चार-पांच बंदरों ने नीलम पर हमला कर दिया। जब उन्होंने बचने की कोशिश की तो अन्य बंदर भाग गए, लेकिन दो डटे रहे। नीलम की गर्दन पर बड़ा घाव हो गया, जबकि सिर और पीठ पर नाखून से चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार वाले पहुंचे और बेस अस्पताल लेकर गए। यहां एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। प्रकाश पपनोई ने बताया कि मोहल्ला में बंदरों का आतंक है। न ही वन विभाग को परवाह है और न ही नगर निगम को। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed