फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Money rained heavily on Dhanteras

धनतेरस पर जमकर बरसा धन, 252 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Money rained heavily on Dhanteras
भवाली में धनतेरस पर खरीदारी को उमड़ी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
हल्द्वानी। धनतेरस पर बाजारों पर जमकर धन बरसा। धनतेरस की वजह से मंगलवार को बाजार सुबह सात बजे ही खुल गया था जो कि देर रात तक बाजार में प्रतिष्ठान खुले रहे। जिले में 252 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 240 करोड़ का कारोबार हुआ था जबकि वर्ष 2019 में धनतेरस पर 235 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार धनतेरस पर खूब बिक्री होने से व्यापारी वर्ग काफी खुश दिखाई दिया। व्यापारियों का कहना था कि पहले लग रहा था कि दो वर्ष से कोरोना महामारी के चलते कारोबार कम होगा मगर खरीदारी पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक हुई है। इस बार लोगों में खरीदारी करने को लेकर अधिक रुचि दिखाई दी।
विज्ञापन

सोना चांदी
धनतेरस पर मान्यता है कि इस दिन सोना चांदी की खरीदारी करना शुभ होता है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है और पूरे साल समृद्धि बनी रहती है। सराफा बाजार में हर दुकान पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। सराफा बाजार में 86 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। चांदी के सिक्के, सोने के सिक्कों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने आभूषणों की खरीदारी की। पीसी ज्वैलर्स के रोहित भाकुनी बताते हैं कि उम्मीद से ज्यादा कारोबार होने से बेहद खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन बाजार
धनतेरस पर ऑटो मोबाइल सेक्टर में जमकर धन बरसा। मंगलवार को साढ़े 4 हजार से ज्यादा दोपहिया और चौपहिया वाहन बिके। आंकड़ों पर गौर करें तो 1500 से अधिक चौपहिया वाहन और 3000 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इस तरह करीब 140 करोड़ का कारोबार हुआ। नैनीताल मोटर्स के चेयरमैन भूपेश अग्रवाल बताते हैं कि गाड़ियों की बिक्री खूब होने से इस बार कारोबार अच्छा हुआ।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव अवन, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, ट्रिमर, वाटर गीजर की भी जबरदस्त खरीदारी हुई। मोबाइल की दुकानों में भी ब्रांडेड फोनों की खूब बिक्री हुई। नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड स्थित इलेक्ट्रानिक उपकरणों के शोरूम से लेकर जिलेभर में करीब आठ करोड़ से अधिक के उपकरण बिकने का अनुमान है। कुमाऊं रेडियो के रोहित गुप्ता कहते हैं कि इस बार अच्छी बिक्री होने से बेहद खुशी है।
बर्तन बाजार
धनतेरस पर बर्तन नहीं खरीदा तो त्योहार पूरा नहीं माना जाता है। बर्तन खरीदना शुभकारी माना जाता है। मंगलवार को हल्द्वानी के बर्तन बाजार में सुबह छह बजे ही दुकानें सज गईं थी। सुबह आठ बजे से लेकर देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों को सांस लेने की फुर्सत भी नहीं मिली। अमर बर्तन भंडार के संचालक राजीव अग्रवाल बताते हैं कि जिले भर में बर्तन का कारोबार करीब 6 करोड़ का होने की उम्मीद है।
मिठाई और ड्राई फ्रूट
दीपावली पर ऑटोमोबाइल, सोना चांदी, बर्तन के बाद सबसे ज्यादा बिक्री मिलाइयों की हुई। मिठाइयों की दुकानों पर खूब भीड़ देखी गई। मिष्ठान भंडारों पर मिठाई बांटने के लिए खरीदने वालों की खासी भीड़ थी। करीब तीन करोड़ की मिठाई और ड्राई फूट एवं गिफ्ट बिकने का अनुमान है।

फर्नीचर एवं सजावटी सामान
धनतेरस पर घरेलू सजावट के अलावा फनीचर मार्केट में भी रौनक देखने को मिली। लोगों ने डबलबेड, अलमारी, सोफा सेट, पर्दे,चादर, तकिये की जमकर खरीदारी की। घरेलू सजावट का सामान, मंदिर की सजावट, पूजा सामग्री, फूल माला आदि सामान भी बिका। राधारानी माला स्टोर के संचालक विशाल गुप्ता ने इस बार पिछले साल की उपेक्षा अधिक बिक्री हुई। इसी तरह दीये, मोमबत्ती, कलेंडर के अलावा फर्नीचर, सजावट का सामान का कारोबार आठ करोड़ का होने का अनुमान है।
धनतेरस टेबल
आभूषण बर्तन इलेक्ट्रानिक ऑटोमोबाइल अन्य
86 करोड़ 6 करोड़ 8 करोड़ 140करोड़ 12 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed