{"_id":"66b01f764d630fadbb0aefce","slug":"mohalla-motimahal-water-crisis-since-20-days-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-104049-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मोहल्ला मोतीमहल 20 दिनों से पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मोहल्ला मोतीमहल 20 दिनों से पानी का संकट
Mon, 05 Aug 2024 06:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
जेई गौरव आर्य का घेराव करते मोहल्ला मोतीमहल के लोग। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला मोतीमहल में 20 दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने जेई का घेराव करते हुए नाराजगी जाहिर की। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
लोगों ने इस संबंध में बैठक भी की। वहां राजीव अग्रवाल, चंचल गोला, महेंद्र कश्यप, दीवान नयाल, बलवंत बिष्ट, महेश कश्यप, पारस गोला, ललित, कमल आदि थे। इधर जल संस्थान के जेई गौरव आर्य ने बताया कि बांगाझाला फीडर में मलबा आने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। फिलहाल पूरे शहर में एक ही फीडर से पानी की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद