फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modi is showing the way to the world like a pole star: Mayor

मोदी ध्रुव के तारे की तरह विश्व को दिखा रहे राह : मेयर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Modi is showing the way to the world like a pole star: Mayor
शहर के प्रथम नागरिक मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ध्रुव तारे की तरह हैं। वे पूरे विश्व को रास्ता दिखा रहे हैं। शहरी विकास में जो आयाम स्थापित हुए हैं वह कांग्रेस 60 वर्षों में भी नहीं कर पाई। मोदी जी के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण विकास हो रहा है। - मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला
विज्ञापन

डबल इंजन सरकार कर रही अच्छा काम
जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने का काम किया। सीएम चंद महीनों में ही करीब 475 फैसले ले चुके हैं। पीएम मोदी भी राज्य को आज सौगात देने वाले हैं।
विज्ञापन

गंभीर घायलों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा : डॉ. धनसिंह
उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि सरकार 2.75 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने जा रही है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से की जाएगी। सभी विद्यार्थियों के खातों में 12-12 हजार रुपये डाले जाएंगे। पूरे प्रदेश में 44 लाख आयुष्मान कार्ड बने हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने और डिलीवरी के बाद घर ले जाने के लिए खुशियों की सवारी चलाई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए 102 नंबर डायल करना होगा। पांच लाख किसानों और महिला समूह को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर उनकी सरकार ने ऋण बांटे हैं। सभी युवक मंगल दलों को जिम बनाने के लिए 19-19 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। - धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में बन रहा सैन्यधाम
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है। देहरादून में सैन्यधाम बन रहा है। सेना में 17.5 प्रतिशत जवान उत्तराखंड से जाते हैं। शहीदों का सम्मान वाजपेयी जी ने शुरू किया था। अब मोदी जी कर रहे हैं। राज्य सरकार शहीदों के परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी देगी। उद्योग में भी सैनिकों के बच्चों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
भाजपा सरकार ने महालक्ष्मी किट योजना शुरू की : रेखा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए महालक्ष्मी किट योजना शुरू की है। इसके अलावा करोना संक्रमण में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की सरकार अभिभावक बनी है। अभी तक राज्य में तीन हजार बच्चे चिह्नित हो चुके हैं, जिन्हें सरकार तीन हजार रुपये प्रतिमाह दे रहे है। नौकरियों में इन्हें पांच प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जाएगा।
भाजपा सरकार ने टनकपुर तक ब्रॉडगेज लाइन बिछाई : अजय टम्टा
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की केंद्र सरकार एक रुपया लाभार्थी को भेजती थी तो उनके पास 15 पैसे ही पहुंचते थे। अब लाभार्थियों के खाते में पूरा पैसा जा रहा है। भाजपा सरकार ने टनकपुर तक ब्रॉडगेज लाइन बिछा दी है। रामनगर से चौखुटिया और टनकपुर से बागेश्वर तक रेलवे लाइन का अंतिम सर्वे चल रहा है।
भारत 70 देशों को बेच रहा सैन्य सामान : अजय भट्ट
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सेना साजो सामान की कमी से परेशान थी। अब मोदी जी ने सेना का आधुनिकीकरण कर दिया है। सीमाएं चाक-चौबंद हैं। आज हमारा देश 70 देशों को सैन्य साजो सामान बेच रहा है। जैसे कन्यादान सुपात्र को किया जाता है। ऐसे ही मतदान भी सुपात्र को किया जाए। बीजेपी सुपात्र पार्टी और मोदी जी सुपात्र नेता हैं।
वन रैंक वन पेंशन से सेना को हुआ फायदा : हरक
वनमंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता हूं। वन रैंक वन पेंशन लागू होने से मेरे परिवार को भी प्रतिमाह 1800 रुपये का फायदा हुआ है। सभा में मौजूद सैनिकों के परिजन बताएं कि उन्हें फायदा हुआ या नहीं।
राज्य के बजट से अधिक पीएम मोदी ने दिया : बहुगुणा
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जमकर विकास हुआ है। मोदी जी ने राज्य को विकास के लिए इतना अधिक बजट दिया है कि उससे कम बजट राज्य का है। मोदी जी ने महामारी से लोगों को सुरक्षित किया।
उत्तराखंड वाजपेयी जी की देेन है मोदी संवार रहे : निशंक
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बनाया है। अब मोदी जी इसे संवार रहे हैं। जब-जब मोदी जी उत्तराखंड आए हैं, तब-तब वे सौगात देकर गए हैं।
ड्राइवर बदला है, गाड़ी वही है : त्रिवेंद्र
भाजपा सरकार जनता के बीच अपनी उपलब्धि लेकर जा रही है लेकिन कांग्रेस इस पर चर्चा नहीं कर रही है। कांग्रेस के लोग पूछ रहे हैं मुख्यमंत्री क्यों बदले गए। ड्राइवर बदला गया है, गाड़ी वही है। अब युवा ड्राइवर है, गाड़ी और अच्छी चल रही है। राजनीति का कोई चरित्र नहीं होता, जैसे शीर्ष में बैठा मुखिया होगा, राजनीति वैसे ही चलेगी। आपको तय करना है कि उत्तराखंड को किस दिशा में ले जाना है।
हर घर नल योजना से 60 फीसदी घरों तक पहुंचाया पानी: चुफाल
पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही हर घर तक नल पहुंचाने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है। जलजीवन मिशन के हर घर नल से जल योजना के तहत अब तक 60 फीसदी घरों तक पानी पहुंचा दिया है। 2023 तक प्रदेश के प्रत्येक परिवार को पेयजल कनेक्शन दे दिया जाएगा।

बंशीधर भगत ने शायरी से बटोरीं तालियां
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अपने भाषण की शुरुआत शायरी से की, जिस पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए और तालियां बजाईं। उन्होंने नजर-नजर में ठहरना कमाल होता है, नजर-नजर में उतरना कमाल होता है शायरी सुनाकर भाषण की शुरुआत की। उन्होंने मोदी की तारीफ में कहा कि आज उनकी विश्व में तूती बोलती है। उन्होंने राजनेता के प्रति आम लोगों का नजरिया बदला है। पहले लोग समझते थे कि कुर्ता पाजामा पहना कोई चोर आ गया है। मोदी ने लोगों की धारणा को बदला है। कांग्रेस कहती थी मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे, जबकि मोदी ने कहा था कि सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे और मंदिर की आधारशिला रख दी। भगत ने कहा कि नजूल में मालिकाना हक मिल गया है अब वर्ग चार को भी मालिकाना हक जल्द मिलेगा। सीएम ने कालाढूंगी क्षेत्र में बांध की मंजूरी देकर 15 ग्राम पंचायतों की पेयजल समस्या का समाधान कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed