फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modern milk testing lab will be built in Haldwani

Nainital News: हल्द्वानी में बनेगी दूध जांच की आधुनिक लैब

Tue, 12 Sep 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Modern milk testing lab will be built in Haldwani

विज्ञापन
नरेंद्र देव सिंह
हल्द्वानी। डेरी निदेशालय छह करोड़ की लागत से आधुनिक सेंट्रल लैब बनाएगा। यहां दूध की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
उत्तराखंड को-ओपरेटिव डेरी फेडरेशन अपने उत्पाद आंचल की ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाने के लिए दूध की आधुनिक मशीनों से जांच के लिए हल्द्वानी के तीनपानी में सेंट्रल लैब की स्थापना करने जा रहा है। इसकी लागत छह करोड़ होगी। सबकुछ सही रहा तो कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 16 सितंबर को इसका शिलान्यास करेंगे। अभी लालकुआं में सेंट्रल लैब है, जो पुरानी हो चुकी है।

बीते दिनों आंचल दूध के सैंपल जांच में फेल हो गए थे। साथ ही विगत कुछ दिनों से आंचल दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे थे। इन सबको देखते हुए डेरी फेडरेशन की ओर से अपनी आधुनिकल सेंट्रल लैब बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



बाहरी राज्यों के दूध की भी होगी जांचहल्द्वानी। डेरी फेडरेशन दुग्ध समितियों के अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले दूध की भी जांच इसी लैब में करेगा जिसकी रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद ही दूध लिया जाएगा। यही नहीं, अन्य किसी जिले में दुग्ध संघ को आने वाले दूध के सैंपल की जांच भी इसी लैब में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में डेरी फेडरेशन की ओर से आधुनिक सेंट्रल लैब बनेगी। इसकी लागत छह करोड़ होगी। लैब में जांच के बाद दूध लिया जाएगा। -मुकेश बोरा, अध्यक्ष, उत्तराखंड डेरी फेडरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed