फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modern examination building to be built in UOU with Rs 20 crores in haldwani

Haldwani: यूओयू में 20 करोड़ से बनेगा आधुनिक परीक्षा भवन, प्रधानमंत्री गति शक्ति के तहत मिला बजट

Thu, 07 Mar 2024 04:40 PM IST
हीरा मेहरा मयंक जोशी, संवाद
मयंक जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Mar 2024 04:40 PM IST
सार

हल्द्वानी के यूओयू में 20.41 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक परीक्षा भवन बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत भवन के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। परीक्षा भवन में एक साथ 3000 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Modern examination building to be built in UOU with Rs 20 crores in haldwani
यूओयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 20.41 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक परीक्षा भवन बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत भवन के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। परीक्षा भवन में एक साथ 3000 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे सकते हैं। साथ ही 500 विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाएं दे सकेंगे।

विज्ञापन
यूओयू के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए एमबीपीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार कुमाऊं विवि और मुक्त विवि की परीक्षाएं एक साथ होने के कारण परीक्षा भवन की कमी से जूझना पड़ता है। यूओयू की ओर से परीक्षा भवन बनाने के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इससे यूओयू के परीक्षार्थी मुख्यालय परिसर में ही परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. पीडी पंत ने बताया कि यूओयू मुख्यालय परिसर में ही चार मंजिला परीक्षा भवन बनाया जाएगा। इसे आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटर सिस्टम भी लगेंगे। यूजीसी के मानकों के तहत नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा भवन में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। सर्विलांस के जरिए परीक्षाओं की मोनिटरिंग की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Uttarakhand: जहां देखी हाईकोर्ट के लिए जमीन, वहां से गुजरता है बरसाती नाला; चीफ जस्टिस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

 

हस्तांतरित नहीं हुआ विज्ञान भवन
यूओयू में 25 करोड़ की लागत से बने विज्ञान भवन, बहुउद्देश्यीय भवन, गेस्ट हाउस और रेजीडेंस उद्घाटन के 14 महीने बाद भी यूओयू को हस्तांतरित नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने 11 जनवरी 2023 को ऑनलाइन माध्यम से नए भवनों का उद्घाटन किया था। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि भवनों का थर्ड पार्टी निरीक्षण का कार्य लंबित है। इस कारण अभी भवन हस्तांतरित नहीं हुए हैं। संवाद

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत यूओयू मुख्यालय परिसर में 20.41 करोड़ रुपये की लागत से परीक्षा भवन बनाया जाएगा। यह परीक्षा भवन आधुनिक उपकरणों से लैस होगा। परीक्षार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे। सर्विलांस की सुविधा भी मिलेगी।  -प्रो. ओपीएस नेगी, कुलपति, यूओयू।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed